फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus in up 117 new corona patients including MLC Sarojini Aggarwal found in Meerut, three dead

मेरठ में एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल समेत कोरोना के 117 नए मरीज मिले, तीन की मौत

Tue, 08 Dec 2020 10:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Dec 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up 117 new corona patients including MLC Sarojini Aggarwal found in Meerut, three dead
coronavirus demo - फोटो : PTI
मेरठ जिले में कोरोना के मंगलवार को 117 नए मरीज मिले। भाजपा एमएलसी डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल, डॉक्टर ओपी अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं  जिले में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक मौत हापुड़ निवासी महिला की मेडिकल कॉलेज में हुई है। दूसरी मौत गढ़ रोड स्थित सोमदत्त सिटी निवासी महिला की गाजियाबाद के निजी अस्पताल में हुई है। जबकि तीसरी मौत आनंद अस्पताल में शिक्षिका मधुलिका सिंघल की हुई है। मधुलिका प्राथमिक विद्यालय कन्या थापर नगर फाजलपुर में प्रधानाध्यापिका थीं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन के अनुसार, कोरोना के लिए गए 5446 लोगों के टेस्ट में से 117 नए मरीज मिले। नए मिले मरीजों में सरकारी सेवारत कर्मचारी,  उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, नर्स, शिक्षक व बच्चे भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19111 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 381 मौत हो चुकी हैं। 16610 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2120 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। मंगलवार को 150 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 1 साल के बच्चे, से लेकर 86 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

कोरोना की चपेट में भाजपा नेता

भाजपा एमएलसी सरोजनी अग्रवाल से पहले सांसद और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सबसे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के बाद किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल और राज्यसभा सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed