{"_id":"5e6df4648ebc3ea7cc69db15","slug":"coronavirus-in-india-report-of-suspected-woman-from-kerala-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: केरल से आई महिला की रिपोर्ट निगेटिव, मेरठ में 22 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: केरल से आई महिला की रिपोर्ट निगेटिव, मेरठ में 22 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में
Sun, 15 Mar 2020 02:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : अमर उजाला
केरल में कोरोना पीड़ित के संपर्क में रही महिला का सैंपल जांच के लिए गुरुवार को दिल्ली प्रयोगशाला भेजा गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
महिला को फिलहाल उसे घर पर आईसोलेशन में रखा गया है। उसे कई दिन से खांसी-जुकाम और बुखार था। इससे पहले आठ सैंपल भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में अब कुल 22 लोग हैं। विदेश से मेरठ में 134 लोग आ चुके हैं। जिनमें से अधिकांश की निगरानी बंद की जा चुकी है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में भी किया जाएगा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग ने रोडवेज कर्मियों को भी कोरोना जागरूकता के लिए पंफ्लेट दिए हैं, जिनमें कोरोना से बचाव और सावधानी के बारे में लिखा है। रोडवेज कर्मी इन्हें बसों में लगाएंगे।
विज्ञापन