{"_id":"5e75ef128ebc3e78bf174bb3","slug":"coronavirus-eight-people-report-negative-including-nepali-youth-more-than-hundred-from-abroad-is-under-screening","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: मेरठ में नेपाली युवकों समेत 8 की रिपोर्ट नेगेटिव, विदेश से आए 121 लोग निगरानी में, 44 की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: मेरठ में नेपाली युवकों समेत 8 की रिपोर्ट नेगेटिव, विदेश से आए 121 लोग निगरानी में, 44 की तलाश जारी
Sat, 21 Mar 2020 04:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में तीन नेपाली युवकों और बुलंदशहर के एक युवक समेत आठ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, यानी इनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इन्हें आईसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, विदेश से आए कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम के तीन युवकों समेत चार सैंपल जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इन्हें मेडिकल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। ये युवक इंडोनेशिया, गोवा और दिल्ली से लौटे हैं। आर्मी जवान समेत पांच लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 19 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग 121 लोगों की निगरानी कर रहा है, जबकि 44 लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर सोमवार को मेरठ में अमेरिका से लौटी एक महिला के कारोनावायरस से पीड़ित होने और उसे गिरफ्तार किए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। हालांकि मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक धीरज बालियान ने बताया कि महिला दह दिन से मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। महिला की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है जिसमें उसके कोरोनावायरस से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ व स्वास्थ्य की टीमों में समन्वय की जरूरत
डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें विदेश से आए लोगों की निगरानी कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि कई बार एक-एक मरीज को दोनों टीमें अलग-अलग गिन लेती हैं, जिस कारण उनकी निगरानी तो होती है, मगर गिनती दो बार हो जाती है, जिस कारण टीमों को परेशानी हो रही है। प्रशासन के अधिकारियों में दोनों टीमों में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
स्विट्जरलैंड की महिला की हुई जांच
स्विट्जरलैंड की रहने वाली एक महिला गढ़ रोड स्थित एक होटल में रुकी हुई है। अभिसूचना इकाई ने सीएमओ को इस संबंध में पत्र लिखा कि इनकी जांच कराई जाए। सीएमओ ने बताया कि महिला की जांच करा ली गई है, उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
डॉक्टरों को वापस बुलाया
स्वास्थ्य विभाग छुट्टी पर चल रहे चिकित्सकों को वापस बुला लिया है। उनकी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। ये चिकित्सक पहले से छुट्टियां लेकर गए हुए थे। ऐसे 6 से ज्यादा चिकित्सक हैं।