फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona will not stop playing in statistics

आंकड़ों के 'खेल' से तो नहीं लगेगा कोरोना पर अंकुश

Thu, 19 Nov 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Corona will not stop playing in statistics
आंकड़ों में खेल से नहीं थमेगा कोरोना
विज्ञापन

मेरठ। आंकड़ों के खेल से तो कोरोना पर अंकुश लगने वाला नहीं है। यही वजह है कि कोरोना के एक्टिव केस में मेरठ सूबे में दूसरे स्थान पर है। मौतों में तीसरे और कुल मरीजों में 8वें स्थान पर है। वहीं, 3198 एक्टिव केस के साथ लखनऊ आगे है। लखनऊ में 941 एवं कानपुर में 756 लोगाें की मौत हो जाने से आगे हैं।
प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले में मेरठ पिछले माह तक छठे स्थान पर था। मरीजों की कुल संख्या में मेरठ से आगे लखनऊ पहले नंबर पर है। इसके बाद कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर और वाराणसी हैं। शासन और मेरठ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में पिछले कई महीने से खेल जारी है। जिसके चलते 17 नवंबर तक दोनों के आंकड़ों में 929 मरीजों, 29 मौतों और 331 एक्टिव केस का अंतर है। मेरठ स्वास्थ्य विभाग संख्या कम दिखा रहा है और शासन ज्यादा। ये हालत तब है जब खुद मुख्यमंत्री सुधार की हिदायत दे चुके हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों में अंतर की मुख्य वजह
- टेस्ट कराते समय लोगों ने गलत जानकारी दी, मरीज नहीं मिले।
- एक व्यक्ति ने दो से तीन बार अलग-अलग जगह कोरोना की जांच कराई।
- स्वास्थ्य विभाग मरीजों को ट्रेस करने में लापरवाही बरतता है।
- पोर्टल में मरीज की जानकारी डाल देते हैं, अपने यहां कई दिन बाद जोड़ते हैं।
मेरठ का हाल...
शासन के आंकड़े
कुल मरीज-16127
मौत- 370
एक्टिव केस- 1790
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े
कुल मरीज-15198
मौत- 341
एक्टिव केस- 1459
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सही : सीएमओ
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि पोर्टल पर तुरंत अपडेट किया जाता है, जबकि स्वास्थ्य विभाग अपने आंकड़े हर मरीज की पड़ताल करने के बाद अपडेट करता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सही हैं। हालांकि यह सच है कि लोग अलग-अलग जांच केंद्र पर एक नाम से भी जांच करा लेते हैं। इससे भी अंतर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 32 हजार एंटीजन किट
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को 32 हजार 200 एंटीजन किट मिल गई हैं। इससे फिलहाल जांच का संकट कम हो जाएगा। पिछले कई दिन से एंटीजन किट खत्म होने का खतरा मंडरा रहा था। दरअसल एक दिन में एंटीजन से करीब दो हजार जांच करने का लक्ष्य है और स्वास्थ्य विभाग के पास आठ हजार एंटीजन किट बची थी। स्वास्थ्य विभाग के चीफ फार्मेसिस्ट वीके सिंह ने बताया कि एंटीजन किट मिल गई है, अब कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed