फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update, Now his wife is found corona positive after doctor in Bijnor

चिकित्सक के बाद उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 29 Apr 2020 07:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Apr 2020 07:55 PM IST
सार

  • चिकित्सक के बाद उनकी पत्नी भी संक्रमित  
  • जिले में अब 29 हुए कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
Corona Virus Update, Now his wife is found corona positive after doctor in Bijnor
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिजनौर के चिकित्सक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि बिजनौर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, जबकि मेरठ सीएमओ ने चिकित्सक के साथ ही उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कोई ने कोई केस कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हो चुकी है। इनमें से चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। चिकित्सक को दो दिन पूर्व सांस लेने में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल बिजनौर से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेरठ में चिकित्सक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, इसके साथ ही मेरठ मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चिकित्सक की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


बिजनौर जनपद के कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पारसराम नायर का कहना है कि चिकित्सक का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। वहां से अभी रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए बिजनौर जनपद में अब तक मात्र 27 केस ही कोरोना पॉजिटिव हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में फिर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या हुई 171, लोगों में दहशत

अब संक्रमण की चेन तलाश रहा प्रशासन 

चिकित्सक और उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हो गई है। इनमें कानपुर में मिला चांदपुर निवासी एक जमाती भी शामिल है। अब प्रशासन का प्रयास संक्रमण की चेन को तलाशने का चल रहा है। ताकि यह पता चल सके कि कोरोना पॉजिटिव चिकित्सक के संपर्क में कौन- कौन आया और उनको भी क्वारंटीन किया जा सके। 

प्रशासन ने चिकित्सक के छह परिजनों को पहले ही सीएचसी नूरपुर में क्वारंटीन किया हुआ है। उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि मोहल्ला कायस्थान, पतियापाड़ा आदि में छह स्थानों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed