फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News, five corona positive case found in Saharanpur district of Uttar Pradesh

सहारनपुर में फिर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या हुई 171, लोगों में दहशत

Wed, 29 Apr 2020 05:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News, five corona positive case found in Saharanpur district of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

नोएडा से आई 116 लोगों की सूची में पांच और मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 171 हो गई। इसमें से दो मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं, हालांकि उन्हें अभी होम क्वारंटीन में रखा गया है। पॉजिटिव मरीजों का इलाज कोविड-19 सेंटरों में चल रहा है। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में दो दिन से कोई पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आने से राहत थी, मगर बुधवार की दोपहर नोएडा लैब से 116 मरीजों की दो सूची सीएमओ कार्यालय पहुंची, जिनमें पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जबकि 111 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पॉजिटिव आए पांचों मरीज देवबंद में क्वारंटीन हैं, जो पहले पॉजिटिव आ चुके एक ड्राइवर के संपर्क में आए थे। पांचों को क्वारंटीन सेंटर से निकालकर लेवल-1 के कोविड-19 सेंटर में भेजा गया है। जिले में मौजूदा समय में दो मरीजों के ठीक होने के बाद 169 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को हमारे पास 116 लोगों की दो सूची आई हैं, जिनमें पांच मरीज पॉजिटिव आए हैं। यह सभी देवबंद में क्वारंटीन हैं, जिनको कोविड-19 सेंटर में भेजा गया है। वर्तमान में जनपद में 169 मरीज पॉजिटिव हैं। - डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में पेश की भाईचारे की अनूठी मिसाल, मुस्लिम समाज ने हिंदू भाई के शव का किया अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

इससे पहले सहारनपुर में मंगलवार को कोरोना के दो गंभीर मरीजों की रिपोर्ट पहली बार निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा लेवल-2 कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। उन्हें एहतियातन 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया। इसमें एक महिला भी शामिल हैं।

जनपद में लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने की वजह से लोगों में दहशत थी। अब जनपद में कुल 169 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। बड़ी राहत की बात यह है कि मंगलवार को नोएडा लैब से जिन 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें पूर्व में पॉजिटिव आए दो लोग भी शामिल हैं।

इनमें एक नाम डॉक्टर आसिफ का और दूसरा सोनिया अरोड़ा का है, जिन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज के लेवल-2 कोविड-19 सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली थी। निगेटिव आए दोनों लोगों को फूल देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। एहतियातन दोनों को अपने घरों पर 14 दिन के क्वारंटीन में रहने को कहा गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed