फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, ten policemen including four daroga sent to quarantine ward at Shamli

यूपी: चार दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों को किया क्वारंटीन, जांच के लिए भेजे नमूने

Mon, 27 Apr 2020 07:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, ten policemen including four daroga sent to quarantine ward at Shamli
Hospital - फोटो : amar ujala

शामली जनपद के झिंझाना स्थित कोविड-19 अस्पताल में पिछले कई दिनों से ड्यूटी कर रहे दस पुलिसकर्मियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। साथ ही उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

विज्ञापन


झिंझाना कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। यहां कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों को रखकर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल और उसके आसपास पुलिस के चार सब इंस्पेक्टर और छह कांस्टेबल की ड्यूटी काफी समय से लगी हुई थी। स्वास्थ विभाग ने सोमवार को इन सभी दस पुलिसकर्मियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारटीन कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक का गांव बना हॉटसपॉट, रास्ते किए सील, दो जमातियों के संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मियों में कोरोना संबंधी किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं थे। सिर्फ एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय स्तर से दिशा निर्देश मिले थे। इन सभी पुलिसकर्मियों को एक मैरिज होम में क्वारटीन किया गया है। पुलिसकर्मियों के स्थान पर अब दूसरे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अब यह प्रक्रिया नियमित रूप से चलेगी और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी बदलती रहेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed