फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA's village Kaval has been sealed after two Jamati Corona positive were found in Muzaffarnagar

भाजपा विधायक का गांव बना हॉटसपॉट, रास्ते किए सील, दो जमातियों के संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

Sun, 26 Apr 2020 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 26 Apr 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA's village Kaval has been sealed after two Jamati Corona positive were found in Muzaffarnagar
भाजपा विधायक विक्रम सैनी का गांव कवाल सील किया गया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ के गांव कवाल की मस्जिद में क्वारंटीन किए गए दिल्ली निवासी दो जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खतौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सैनी के इस गांव को चारों ओर से सील कर दिया है। गांव के सभी रास्तों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। डीएम व एसएसपी ने भी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन


कवाल गांव की मस्जिद में दिल्ली के शकूरनगर निवासी 15 जमाती ठहरे थे। इन्हें गांव की ही मस्जिद में क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को दो जमाती कोरोना संक्रमित मिले, जबकि दो की रिपोर्ट सस्पेक्टेड आई। शुक्रवार रात ही चारों जमातियों को बेगराजपुर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सवेरे तक गांव के रास्तों को सील कर दिया गया। एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दी। गांव में दुकानें नहीं खुलने दी गईं।
विज्ञापन


डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में बैंक और दुकानें नहीं खुलेंगी। फायर ब्रिगेड ने गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू कर दिया है। फिलहाल गांव में एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर डेरा डाले हुए हैं। संक्रमित मिले व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- जमाती अपने आप को छुपाकर फैला रहे बीमारी

ग्रामीणों ने गली-मोहल्लों में लगाई बल्लियां
जानसठ के गांव में कोरोना की दहशत से ग्रामीणों ने खुद ही गली-मोहल्लों के रास्तों को बंद कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गली व मोहल्लों में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने देंगे। उनको विश्वास नहीं था कि गांव तक यह भयंकर बीमारी भी आ सकती है। गांव और परिवार की चिंता की वजह से बहुत से ग्रामीणों की रात तो जागते हुए कटी। शनिवार की सुबह भयभीत कई किसान अपने खेतों पर काम करने नहीं पहुंचे। महिलाओं ने घर से बाहर अपने बच्चों को दरवाजे से झांकने तक नहीं दिया। 

शेरनगर को फिर से किया गया सील
नगर के पास स्थित गांव शेरनगर में एक ग्रामीण के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे गांव को दोबारा से सील कर दिया गया है। पहले इस गांव की मस्जिद में रहा एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, तब से इस गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया था लेकिन कई दिनों तक नया रोगी नहीं मिलने से हॉटस्पॉट में कुछ ढील दी गई थी। शनिवार रात एक ग्रामीण के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोबारा गांव को सील कर दिया गया है। यह व्यक्ति पूर्व में संक्रमित मिले जमाती के संपर्क में आया था। पुलिस ने गांव के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। घरों से बाहर निकलने की किसी को इजाजत नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed