{"_id":"5e986e618ebc3e76ca4a3b59","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-now-one-infected-people-have-been-cured-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एक और शख्स ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी, अब तक 14 हो चुके हैं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एक और शख्स ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी, अब तक 14 हो चुके हैं ठीक
Fri, 17 Apr 2020 01:09 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:09 AM IST
सार
- मेरठ में कोरोना का एक और मरीज ठीक हुआ
- मेरठ में अब तक कोरोना के 14 मरीज ठीक हो चुके हैं
- कोरोना को हराने वाले शख्स ने लोगों को दी ये सलाह
विज्ञापन
ठीक हुए एजाज़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में क्राकरी कारोबारी के एक और रिश्तेदार ने कोरोना को हराया है। ठीक होने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस परिवार से अब तक 13 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और मेरठ में कुल 14 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
मेरठ में सराय बहलीम के 50 वर्षीय एजाज़ बताते हैं कि उनकी तबीयत ठीक थी। उनकी जांच इसलिए हुई थी, क्योंकि वह कोरोना पॉजिटिव क्रॉकरी कारोबारी के संपर्क में आए थे। जांच हुई तो 28 मार्च को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Exclusive: मेरठ के डाॅक्टरों ने बताया कैसे कोरोना वायरस से मिलेगी निजात, अब तक 13 संक्रमितों को कर चुके हैं ठीक
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को सलाह के तौर पर बताया कि हौसला, धैर्य तो रखना ही होगा। साथ ही डॉक्टरों की हिदायतों पर पूरी तरह अमल हो तो जल्द ही ठीक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी है, लेकिन ऐसा नहीं कि इससे ठीक नहीं हो सकते। उन्हें विश्वास था कि वह ठीक हो जाएंगे। और ठीक हो गए। लोगों से अपील भी यही है कि कोरोना से डरे नहीं बल्कि इसकी जांच कराएं और भरोसा रखें। ठीक हो जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/