फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, Eight corona positives have been found in Meerut and Bijnor of Uttar Pradesh

Corona Virus: पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर जारी, मेरठ-बिजनौर में चार- चार और मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 16 Apr 2020 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Apr 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, Eight corona positives have been found in Meerut and Bijnor of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाल ा

उत्तर प्रदेश के मेरठ और बिजनौर जनपद में बुधवार को चार- चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ में एक जमाती और तीन जमातियों के संपर्क वाले हैं। इन्हें जाकिर कॉलोनी के एक शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। इस तरह से मेरठ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 68 पहुंच गई है। इसमें 13 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। 54 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को 290 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 157 मेरठ के थे, बाकी आसपास के जिलों के।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: मेरठ के डाॅक्टरों ने बताया कैसे कोरोना वायरस से मिलेगी निजात, अब तक 13 संक्रमितों को कर चुके हैं ठीक
विज्ञापन


बिजनौर जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक चांदपुर कस्बे का है, जबकि तीन क्षेत्र के गांव के हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि उक्त चारों कोरोना संक्रमितों की हिस्ट्री दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जुड़ी है। चांदपुर के जिस मोहल्ले का युवक पॉजिटिव आया है, उसी मोहल्ले का युवक पूर्व में कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed