{"_id":"5e85ff5a8ebc3e78b8641cce","slug":"corona-virus-update-news-a-woman-from-meerut-has-been-found-corona-positive-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बेटे सहित महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, मायके में दहशत, जांच के लिए भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: बेटे सहित महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, मायके में दहशत, जांच के लिए भेजे सैंपल
Thu, 02 Apr 2020 10:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:59 PM IST
सार
एक महिला को बुखार की शिकायत होने पर दो साल के बेटे समेत आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने मायके लतीफपुर हस्तिनापुर मेरठ से काशीपुर उत्तरखंड आई एक महिला को बुखार की शिकायत होने पर दो साल के बेटे समेत एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेज दिए हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि प्राथमिक जांच में मां और बच्चे में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आए हैं। सही जानकारी के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर से एक महिला बीती 31 मार्च को अपनी ससुराल गोविंदनगर, काशीपुर, जिला यूएसनगर आई थी, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला की जांच की और उसे एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। साथ ही उसके पुत्र को भी भर्ती किया गया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत ने बताया कि दोनों का सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Corona Virus: मेरठ में आज फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, 65 सैंपलों की जांच में 64 की रिपोर्ट
विज्ञापन
उधर, महिला के मायके में बेटी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने की खबर से लोग दहशत में आ गए। बताया जाता है कि महिला 23 मार्च को अपने मायके लतीफपुर किशनपुर में लगने वाले जोड़ मेले में प्रसाद चढ़ाने आई गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते प्रशासन ने यह मेला रद्द कर दिया था। महिला कुछ दिन मायके में रुकने के बाद 31 तारीख को ससुराल आ गई थी।
वहीं मायके पक्ष की सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर मायके के 11 लोगों सहित गांव के करीब 300 लोगों की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा का कहना है कि जांच में सभी सामान्य मिले। टीम ने महिला के परिजनों को आइसोलेट किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/