फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update, Corona is spread in the Meerut zone by 180 people from seven countries

Corona Virus: इन सात देशों के 180 लोगों से मेरठ जोन में फैला कोरोना, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, पासपोर्ट जब्त

Tue, 14 Apr 2020 02:35 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Apr 2020 02:35 AM IST
सार

  • एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने कही ये बात, गृह मंत्रालय गई रिपोर्ट
  • यूपी एसटीएफ ने उठाया था निजामुद्दीन मरकज के आसपास का बीटीएस 
  • जमात से निकले लोगों और संपर्क में आने वालों की चल रही खोजबीन

विज्ञापन
Corona Virus Update, Corona is spread in the Meerut zone by 180 people from seven countries
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

सात देशों बांग्लादेश, इंडोनेशिया, नेपाल, सूडान, थाइलैंड, अफ्रीका और केन्या से आए 180 लोगों और तब्लीगी जमात से आए लोगों से मेरठ जोन के आठ जिलों में कोरोना संक्रमण फैला है। यह बात एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने कही है। एडीजी के अनुसार इन सभी के पासपोर्ट कब्जे में लेकर इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, गृह मंत्रालय को भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। 

विज्ञापन


तब्लीगी जमात से विदेशियों का गहरा संपर्क बताया गया है। देश-विदेश से काफी संख्या में आए लोग इस जमात में शामिल हुए थे। कोरोना वायरस का संकट अभी गहराया हुआ है, जिसको लेकर देश की स्थिति चिंताजनक है। एसटीएफ यूपी ने दिल्ली निजामुद्दीन तब्लीगी जमात का बीटीएस उठाकर सभी जिलों में भेजा था। जिसको लेकर मेरठ जोन के आठ जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर व गाजियाबाद में सर्विलांस टीमें पिछले आठ दिन से युद्ध स्तर पर जांच कर रही है। जिसमें खुलासा हुआ कि तब्लीगी जमात और सात देशों से आए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हीं लोगों के जरिए इन जिलों में कोरोना का संक्रमण फैला है। आठ जिलों में विदेश के करीब 180 लोग अभी रुके हैं। बाकी भेजे जा चुके हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में तब्लीगी जमात से जोन के आठ जिलों में करीब 5200 जमाती आने बताए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सात देशों से मेरठ जोन में आए लोगों को पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग टीम ने ट्रेस कर लिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए प्रत्येक जनपद की टीम काम कर रही है। लेकिन तब्लीगी जमात से आए लोग अभी छिपे हुए हैं, जोकि खतरा बन गए हैं। क्योंकि उनके संपर्क में आए लोगों की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको देखते पुलिस बार-बार अपील कर रही है कि कोई भी जमाती खुद को न छिपाए। वह पुलिस को बताए और अपनी जांच करा ले। उसके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। अन्यथा पुलिस को मजबूरन उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में बढ़ा कोराना का खौफ, 24 घंटे में मिले 42 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

मेरठ जोन में अब 180 विदेशी, सभी क्वारंटाइन
1. बुलंदशहर में 10, सहारनपुर में 3 बांग्लादेशी मिले
2. मेरठ में नौ, गाजियाबाद 10, बुलंदशहर में 23 और शामली में इंडोनेशिया के सात लोग मिले 
3. मेरठ में एक, गाजियाबाद में सात, बागपत में 28 और मुजफ्फरनगर में नेपाल के 13 लोग मिले 
4. मेरठ और गाजियाबाद में सूडान के पांच-पांच लोग मिले। 
5. थाईलैंड के हापुड़ में नौ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में 10-10 और शामली में पांच लोग मिले
6. मेरठ में चार और शामली में डिजीबोटी (अफ्रीका) के 10 लोग मिले 
7. मेरठ में केन्या का एक और सहारनपुर में 10 नागरिक मिले

इनसे फैला कोरोना संक्रमण
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि मेरठ जोन के आठ जिलों में विदेश के 180 लोग मिले, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पासपोर्ट जब्त किए गए। इन विदेशी कई लोगों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार इन विदेशी लोगों और तब्लीगी जमात से आए लोगों से दूसरे लोगों को कोरोना संक्रमण फैला है। तब्लीगी जमातियों से भी विदेशी लोगों का संपर्क है। जमातियों की तलाश जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed