{"_id":"5eb04ba58ebc3e90510717de","slug":"corona-virus-update-a-doctor-from-bijnor-died-from-corona-at-meerut-medical-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के डॉक्टर की कोरोना से मौत, मेरठ मेडिकल अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर के डॉक्टर की कोरोना से मौत, मेरठ मेडिकल अस्पताल में चल रहा था इलाज
Tue, 05 May 2020 02:38 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 May 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में चांदपुर निवासी निजी चिकित्सक ने नौ दिन तक कोरोना से जंग लड़ी। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चलता रहा। तबीयत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि दिक्कत बढ़ती गई, सोमवार को चिकित्सक इस जंग को हार गए। बिजनौर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का यह पहला मामला है। चिकित्सक की पत्नी और उनका बेटा भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
दरअसल, चांदपुर से निजी चिकित्सक को 25 अप्रैल को तबीयत खराब होने पर बिजनौर में प्राथमिक उपचार के उपरांत मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहीं से उनकी कोरोना संबंधी जांच हुई, जिसमें वह पॉजिटिव निकले थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: 14 नए संक्रमित मिले, दो दिन के बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग शामिल
विज्ञापन
इसके बाद उनकी पत्नी को भी मेरठ में क्वारंटीन किया गया था, उनकी जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इसके अलावा चिकित्सक के पुत्र को स्वास्थ्य विभाग ने बिजनौर में ही क्वारंटीन किया था, जिसकी जांच रिपोर्ट दो अप्रैल को लखनऊ से आई, जिसमें वह भी संक्रमित निकला।
उधर, चिकित्सक और उनकी पत्नी का मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चलता रहा। सोमवार को चिकित्सक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में बिजनौर के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/