मेरठ: 14 नए संक्रमित मिले, दो दिन के बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग शामिल, अधिकारियों के हाथ-पांव फूले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में आज कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी सभी नवीन सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं। पूल टेस्टिंग के जरिए इनके सैंपल लिए गए थे। शहर में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 155 हो गया है। अभी तक मेरठ शहर में कोरोना के कारण 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है । कानपुर में भर्ती मेरठ के एक मरीज को मिलाकर संख्या 156 हो गई है
मेरठ के दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में संक्रमण की स्थिति खतरनाक हालत में पहुंच रही है, जिन सैंपल की जांच हुई उनमें से कुछ संक्रमित सब्जी व्यापारी और डेयरी संचालक के संपर्क में आने वाले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि पुल सैंपलिंग के तहत 63 सैंपल नवीन मंडी से लिए गए थे जिसमें 10 पॉजिटिव आए हैं। रविवार को संक्रमित पाए 26 लोगों में 2 दिन के बच्चे से लेकर 60 साल तक की उम्र के लोग शामिल हैं।
ज्यादातर पॉजिटिव आए लोग संपर्क वाले ही हैं। वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण मिलने पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। अफसर देर रात तक मंथन करते रहे कि संक्रमण के सैलाब को कैसे रोका जाए। कोरोना की चेन तोड़ना पुलिस प्रशासन के लिए आसान नहीं है। पहले सदर मंडी और अब नवीन मंडी की चेन लगातार बढ़ती जा रही है।
रविवार को संक्रमित मिले रविंद्रपुरी निवासी सब्जी व्यापारी पूर्व में पाॅजिटिव आ चुके रविंद्रपुरी निवासी सब्जी व्यापारी के संपर्क में आया था। दोनों ही दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में दुकान के बाहर सब्जी बेचने का कार्य करते थे। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि व्यापारी के संपर्क में 15 से 20 अन्य लोग भी आए हैं।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि रविंद्रपुरी पहले से ही पूरी तरीके से सील है, जो भी व्यापारी संपर्क में आए हैं। उन्हें खंगाला जा रहा है। लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है
नहीं खुलेगी सदर दाल मंडी
सदर से दाल मंडी बंद है पुलिस का कहना है कि बिना जिला प्रशासन के आदेश के किसी भी तरीके से दाल मंडी में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
मीनाक्षीपुरम बना नया हाॅटस्पाॅट
शहर की गंगानगर थाना क्षेत्र की मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में नर्स के पॉजिटिव मिलने के बाद इसे नया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। रविवार को नगर निगम ने कॉलोनी के सभी घरों को सैनिटाइज कराया। पुलिस ने दोपहर में ही इलाके को सील कर दिया था। जिला अस्पताल की संक्रमित मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में रहती थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, बहन को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
पुलिस ने लोगों को घर में ही रहने की हिदायत देते हुए कॉलोनी के दो रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया है। पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। इंस्पेक्टर गंगानगर बृजेश शर्मा ने बताया कि जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए पास जारी किए जाएंगे आपूर्ति की जिम्मेदारी कॉलोनी के ही कुछ लोगों को दी जाएगी। कसेरूखेड़ा पार्षद विजय सोनकर ने बताया कि इलाके के मकानों को नगर निगम प्रतिदिन सैनिटाइज कराएगा
मीनाक्षीपुरम को नया हाॅटस्पाॅट बनाया गया है। यहां लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की सेवा के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी -एसपी देहात
रविवार को बैठक में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा एसएसपी अजय साहनी के साथ प्रशासन पुलिस और चिकित्सा रोडवेज नगर निगम के अधिकारियों ने गहन विचार विमर्श किया। मेरठ रेड जोन में शामिल है जिससे नगर निगम का पूरा इलाका और कैंट बोर्ड की सीमा कंटनेमेंट जोन में आ रही है जिससे पूरे जिले को संपूर्ण लॉकडाउन से गुजरना होगा।
ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। औद्योगिक इकाइयों के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में की अध्यक्षता में कमेटी परीक्षण करके नियमानुसार अनुमति देने पर विचार करेगी।
इसके अलावा निर्माण कार्यों को भी अनुमति देने के लिए एडीएम प्रशासन और परियोजना निदेशक डीआरडीए की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। लोगों में भी तीसरे योगदान के शुरू होने पर कुछ कारों के शुरू होने की उम्मीद है जागी थी लेकिन अब इस पर विराम लग गया है।
आनंद अस्पताल 24 स्टाफ क्वारंटीन
आनंद पताल के मेंबर मनीष पंडित ने बताया कि अस्पताल की एक छोटी एक आईसीयू और पैथोलॉजी लैब को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डॉ. ने चिकित्सा स्टाफ समेत 24 लोगों को घायल कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिन चिकित्सकों ने पीपीके पहनी हुई थी उनको गारंटी नहीं किया गया है।
मेडिकल की इमरजेंसी का एक वार्ड बंद
कारोबारी आरिफ की रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही मेडिकल स्टाफ में खलबली मच गई। प्राचार्य डाॅ आरसी गुप्ता ने बताया कि आरिफ जिस वार्ड में भर्ती थे उसे 48 घंटेके लिए बंद कर दिया गयाहै। मेडिकल के स्टाफ को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। जिस स्टाफ ने पीपीई किट पहनी थी उसे क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं है। वहीं पाॅजिटिव के संपर्क में आए परिजनों व संपर्क वालों को भी क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।