{"_id":"5ef0999c8ebc3e42e9176bec","slug":"corona-virus-meerut-news-the-bones-are-scattered-in-the-crematorium-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी: शवदाह गृह में अस्थियों की बेकदरी, कोने में राख के साथ लगाया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी: शवदाह गृह में अस्थियों की बेकदरी, कोने में राख के साथ लगाया ढेर
Mon, 22 Jun 2020 05:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:15 PM IST
सार
- मेरठ जनपद के शवदाह गृह में अस्थियाें की बेकदरी
- हर तरफ बिखरीं जलाए गए शवों की अस्थियां, कुछ कट्टे में भरीं
विज्ञापन
सूरजकुंड शवदाह पर पड़ीं अस्थियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी का शिकार हुए लोगों की अस्थियों को भी प्रशासन सम्मानपूर्वक सुरक्षित नहीं करा पा रहा है। अव्यवस्था के शिकार सूरजकुंड शवदाह गृह में जलाए गए कोरोना ग्रसित शवों की अस्थियां इधर- उधर बिखरी नजर आती हैं। उनकी चिता की आग ठंडी होने से पूर्व ही राख समेत अस्थियों के ढेर कोने में लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
हालात ये हैं कि कोरोना से मरने वालों के परिजन भी अस्थियां लेने नहीं आ सकते हैं, वजह पूरा परिवार क्वारंटीन रहता है। अंतिम संस्कार के लिए पुरोहितों को भी जल्दी है।
विज्ञापन
शवदाह गृह के पुरोहितों का दावा है कि सात से आठ शवों की अस्थियां कट्टों में भरकर रख दी गई हैं। हालांकि कुछ अस्थियां जमीन पर बिखरी नजर आईं। कोने में लगे राख के ढेर से धुआं उठता नजर आया। प्लेटफार्म जल्दी खाली करने के चक्कर में अस्थियों के ठंडा होने का भी इंतजार नहीं किया जा रहा है। वहीं गंगा मोटर कमेटी से मिले आंकड़ों के अनुसार, अभी 12 शवों की अस्थियों को लेने कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना काल की विडंबना: मोर्चरी में शवों की बेकदरी, फिर सामने आई मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही
प्लेटफार्म खाली न होने के कारण दो दिन पूर्व एक शव को जमीन पर जलाना पड़ा। सूरजकुंड स्थित शवदाह गृह में 41 प्लेटफार्म हैं। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद तीन दिन के लिए प्लेटफार्म घिर जाता है। अगर एक दिन में 20-25 शव आ जाएं तो कोई प्लेटफार्म खाली नहीं मिलता है।
अस्थियों को किया व्यवस्थित
जिला प्रशासन के आदेश के बाद अस्थियों को कट्टे में भरकर सुरक्षित रख दिया गया है। इससे पूर्व करीब 12 प्लेटफार्म घिरे हुए थे। शवों के लिए प्लेटफार्म न मिलने के कारण सांसद और जिला प्रशासन को समस्या बताई गई थी। - अनिल मित्तल, कोषाध्यक्ष, गंगा मोटर कमेटी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/