{"_id":"5e84c8538ebc3e769728944d","slug":"corona-virus-first-time-ramlila-has-not-started-in-its-82-year-history-due-lockdown-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: 82 साल के इतिहास में पहली बार नहीं हुई रामलीला,1942 में महामारी दूर करने के लिए हुई थी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: 82 साल के इतिहास में पहली बार नहीं हुई रामलीला,1942 में महामारी दूर करने के लिए हुई थी शुरुआत
Wed, 01 Apr 2020 10:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:29 PM IST
सार
कोरोना वायरस के चलते 82 साल के इतिहास में पहली बार रामलीला शुरू नहीं हो सकी है। 1942 में महामारी को दूर करने के लिए ही शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
रामलीला का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में 82 साल के इतिहास में पहली बार कोरोना वायरस के चलते रामलीला शुरू नहीं हो सकी है। नगर की प्राचीन श्री रामलीला की शुरुआत बुधवार से होनी थी।
विज्ञापन
वर्ष 1942 में महामारी को दूर करने के लिए ही चैत्र मास में कस्बे के प्राचीन नकुलेश्चर महादेव मंदिर में पहली बार रामलीला का मंचन हुआ था। उस वक्त भी कुछ ऐसी ही महामारी ने जन्म ले लिया था, जिसको भगाने के लिए ही नगर वासियों ने प्रभु श्री राम को प्रसन्न करने के लिए चैत्र मास में ही रामलीला का मंचन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: सपा विधायक ने उड़ाई पीएम मोदी की अपील की धज्जियां, भीड़ जुटाने पर मुकदमे की तैयारी
विज्ञापन
नगर के वरिष्ठ बुजुर्ग बालेश्वर शास्त्री, पुन्ना मल शर्मा, लाला सुभाष चंद सर्राफ व सरस गोयल ने बताया कि उस वक़्त बिना बिजली के ही लालटेन व लैंप की रोशनी में भव्य रामलीला मंचन हुआ करता था।
रामलीला महोत्सव समिति के प्रधान बने संजय सिंघल ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण थी, शायद इस बार प्रभु श्री राम को हमारी यह सेवा मंजूर नहीं थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राम नवमी पर्व पर अपने- अपने घरों में पांच- पांच दीपक जलाकर प्रभु से इस बीमारी से निजात दिलाने की प्रार्थना करने की अपील की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/