फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi party MLA Manoj Paras has distribute ration to gathered of peoples in Bijnor due Lockdown in country

लॉकडाउन: सपा विधायक ने उड़ाई पीएम मोदी की अपील की धज्जियां, भीड़ जुटाने पर मुकदमे की तैयारी

Wed, 01 Apr 2020 07:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Apr 2020 07:00 PM IST
सार

पीएम मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है। लेकिन नेता लोग ही इसका पालन करते नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला बिजनौर का है। भीड़ जुटाने पर विधायक के खिलाफ मुकदमे की तैयारी।

विज्ञापन
Samajwadi party MLA Manoj Paras has distribute ration to gathered of peoples in Bijnor due Lockdown in country
विधायक ने जुटाई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है। लेकिन नेता लोग ही इसका पालन करते नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का है। नगीना में बुधवार को सपा विधायक मनोज पारस नियमों को ताक पर रखकर जनता के बीच आटे के पैकेट बांटने चले गए। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई। भीड़ में आटा लेने वालों में खींचतान भी हुई। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली। इस मामले में विधायक मनोज पारस व उनके साथियों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।

सपा विधायक मनोज पारस बुधवार को गोयल पब्लिक स्कूल के सामने एक दुकान पर लोगों को पांच- पांच किलो आटे के पैकेट बांटने पहुंच गए। विधायक द्वारा आटे के पैकेट दिए जाने की खबर लोगों में फैल गई। मौके पर महिलाओं सहित सैकड़ों लोग जमा हो गए। उनमें आटे के पैकेट लेने की होड़ मच गई। विधायक एक गाड़ी में रखे पैकेट को बांट रहे थे। भीड़ पैकेट लेने के लिए एक- दूसरे से धक्का मुक्की और खींचतान करने लगी। मौके पर लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया था। सभी एक- दूसरे से चिपके खड़े थे। भीड़ को देखकर आटे के पैकेट बांटे जाने बंद हो गए। इसके बाद भी भीड़ बहुत देर तक दुकान के बाहर जमा रही। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझा बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का बनाया मजाक, सड़कों पर भारी तादाद में उतरी भीड़, कमिश्नर ने जताई सख्त नाराजगी, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि विधायक मनोज पारस ने भीड़ एकत्र कर लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि इस मामले में विधायक सहित वहां मौजूद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विधायक मनोज पारस का कहना है कि उन्होंने हर मोहल्ले से 15-15 लोगों को आटा देने की योजना बनाई थी। किसी ने भीड़ को गुमराह कर दिया और न जाने कहां से भारी भीड़ आ गई। आयोजन की परमिशन नहीं ली थी, लेकिन अफसरों को बता दिया था। हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, पब्लिक की भी जिम्मेदारी थी, कि उनका सहयोग करे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed