{"_id":"5e85eeea8ebc3e78b12b2cd7","slug":"corona-virus-bijnor-update-news-police-will-monitor-muslim-people-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जमातियों पर रहेगी पैनी नजर, लॉकडाउन में बाहर निकले तो होगी कार्रवाई, मस्जिदों के सदरों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जमातियों पर रहेगी पैनी नजर, लॉकडाउन में बाहर निकले तो होगी कार्रवाई, मस्जिदों के सदरों को भेजे नोटिस
Thu, 02 Apr 2020 07:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Apr 2020 07:26 PM IST
सार
बिजनौर में चेकिंग अभियान में जो जमाती मिले हैं, यदि वह लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले तो संबंधित मस्जिद के सदर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मस्जिद में जमातियों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में चेकिंग अभियान में जो जमाती मिले हैं, यदि वह लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले तो संबंधित मस्जिद के सदर के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस आशय के नोटिस पुलिस की तरफ से क्षेत्र की सभी मस्जिदों के सदरों को भेजे हैं।
विज्ञापन
सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि धामपुर, नहटौर और स्योहारा की मस्जिदों में जमाती मिले हैं। स्थिति सामान्य होने तक जमाती कहीं नहीं जाएंगे। रोजाना थाने का उपनिरीक्षक सुबह, दोपहर और शाम को जांच करेंगे। जीडी में एंट्री होगी। यदि कोई जमाती आदेशों का उल्लंघन करता है तो संबंधित सदर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज होगी। मस्जिद कमेटियों के सदस्यों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन में घर के अंदर नमाज पढ़ने को लेकर दारुल उलूम देवबंद ने जारी किया फतवा, कही ये बात
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धामपुर में चार जमात, स्योहारा में दो और नहटौर में एक जमात है। इन सातों जमातों में करीब 59 लोग शामिल हैं। सर्किल के तीनों थानों में लॉकडाउन का पालन कराने को दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।
सूचना देंगे लेखपाल: एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल अपने क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था पर भी नजर रखें। यदि कोई बाहरी व्यक्ति उनके क्षेत्र में आए तो सूचना तत्काल उपलब्ध कराएंगे। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/