फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus, 100 people including Maulana Saad's father-in-law sent to quarantine ward in Saharanpur

मौलाना साद के ससुर समेत 100 लोगों को किया क्वारंटीन, जिले में सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 17 Apr 2020 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Apr 2020 01:00 AM IST
सार

मौलाना साद के ससुर सहित करीब 100 लोगों को क्वांरटीन किया गया है।

विज्ञापन
Corona Virus, 100 people including Maulana Saad's father-in-law sent to quarantine ward in Saharanpur
कई इलाके सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कोरोना सर्विलांस टीमों की निगरानी के बीच साद के ससुर मौलाना सलमान सहित करीब 100 लोगों को क्वांरटीन किया गया है। इसके साथ ही सर्विलांस टीमों के साथ ही पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। मौलाना साद की ससुराल का क्षेत्र मोहल्ला मुफ्ती थाना मंडी के अंतर्गत आता है। इसी क्षेत्र में मौलाना साद के दो रिश्तेदारों को कोरोना संक्रमित पाया गया था।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना साद के चार रिश्तेदारों पर रिपोर्ट दर्ज, छिपाई थी निजामुद्दीन मरकज जाने की सच्चाई
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर के मौजूदा हालात पर मीडिया से बातचीत में एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि थाना मंडी और कुतुबशेर क्षेत्र में एक जगह सात और एक जगह छह कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। थाना मंडी क्षेत्र तो इस समय करीब 90 फीसदी सील हो चुका है। संवेदनशील क्षेत्रों के चयन पर सर्वे अभी चल रहा है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में या संदिग्ध नजर आने वाले लोगों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की टीम ने लिए 59 लोगों के सैंपल
सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा और सहारनपुर के डॉ. वीके दत्त की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव दुमझेड़ा पहुंची और 59 लोगों के सैंपल लिए। कोरोना प्रभावित हॉट स्पॉट गांव दुमझेड़ा, नल्हेड़ा, माहेश्वरी और चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन को सैनिटाइज किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed