मौलाना साद के चार रिश्तेदारों पर रिपोर्ट दर्ज, छिपाई थी निजामुद्दीन मरकज जाने की सच्चाई
- मौलाना साद के चार रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- निजामुद्दीन मरकज जाने की जानकारी छिपाने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
- इनमें मौलाना साजिद और राशिद कोरोना पॉजिटिव है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती में संक्रमित पाए गए मौलाना साद के चार रिश्तेदारों मौलाना साजिद, मौलाना राशिद, मौलाना यासिर और मौलाना शाहिद के खिलाफ निजामुद्दीन मरकज जाने की जानकारी छिपाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें मौलाना साजिद और राशिद कोरोना पॉजिटिव है। इन पर महामारी एक्ट, किसी बीमारी को फैलाने के लिए लापरवाही पूर्ण कार्य करने और दूसरे व्यक्तियों की जान को जोखिम में डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
संक्रमित पाए गए मौलाना साद के रिश्तेदार निजामुद्दीन से होकर आए थे। पहले इनकी ओर से अफसरों और कोरोना सर्विलांस टीमों को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। इनकी ओर से पहले बताया गया था कि वे फ्रांस से होकर आए हैं। बाद की छानबीन में पता चला कि यहां पहुंचने से पहले ये लोग निजामुद्दीन में थे। इस मामले में थाना मंडी में मौलाना साद के चार रिश्तेदारों मौलाना साजिद, मौलाना राशिद, मौलाना यासिर और मौलाना शाहिद के खिलाफ महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें दो रिश्तेदार मौलाना साजिद और मौलाना राशिद कोरोना संक्रमित हैं।
मीडिया से बातचीत में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ये लोग मोहल्ला मुफ्ती में रहते थे। यह एरिया हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। पुलिस ने अपने सर्विलांस और मोबाइल की सीडीआर के आधार पर निष्कर्ष निकाला है कि वे निजामुद्दीन मरकज में गए थे। इसी आधार पर उन्हें क्वारंटीन कराया गया और फिर ये संक्रमित पाए गए। संक्रमित होने का पता चलने से पहले इन लोगों की पुलिस प्रशासन और समाज के अन्य लोगों के बीच संपर्क के बारे में पूछने पर डीएम ने कहा कि अब जो भी जानकारी सामने आ रही है, उसके आधार पर कार्रवाई चल रही है। पिछले 15 दिन में जो लोग क्लोज कांटेक्ट में रहे हैं, उन्हें क्वारंटीन कराया जा रहा है। वहीं, कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता के अनुसार जामा मस्जिद के प्रबंधक सहित कुछ अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना: मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र सहित कई इलाके सील, 88 लोगों को किया क्वारंटीन
इसी मामले पर एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि जब यह जानकारी मिली कि ये लोग मौलाना साद की रिश्तेदारी में हैं तो सर्विलांस और सीडीआर से जांच कराई गई। इस जांच में पहले तो फ्रांस से आना बताया गया और बाद में निजामुद्दीन के होटल की लोकेशन बताई गई। इसके बाद ही इन्हें क्वारंटीन कराया गया। इनसे जुड़े लोगों को भी क्वारंटीन कराया जा रहा है। इन लोगों के अब तक सही जानकारी छिपाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य छिपाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोई ताल्लुक नहीं : एसएसपी
जब मीडिया ने सवाल किया कि संक्रमित होने से पहले ये लोग सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, धर्मसभा या व्यापारी सभा में रहे या उनका कोई संपर्क रहा तो एसएसपी ने कहा कि सीएम की मीटिंग से इनका कोई ताल्लुक नहीं है। धर्मसभा या अन्य बैठकों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। वैसे भी क्लोज कांटेक्ट में रहे हर शख्स की निगरानी की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/