फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Vaccination: woman gets vaccinated after three months of her death in sardhana Meerut

लापरवाही: मेरठ के सरधना में युवती की मौत के तीन महीने बाद लगा दी वैक्सीन, मोबाइल पर भेजा एसएमएस

Wed, 15 Sep 2021 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Sep 2021 11:36 AM IST
सार

मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सरधना क्षेत्र में एक युवती को वैक्सीनेशन अभियान के दौरान वैक्सीन लगाई गई और उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा गया। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस युवती को वैक्सीन लगाई गई उसकी तीन माह पहले मौत हो चुकी थी। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी है।    

विज्ञापन
Corona Vaccination: woman gets vaccinated after three months of her death in sardhana Meerut
कोरोना टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां सरधना क्षेत्र की रहने वाली जिस युवती की तीन माह पहले मौत हो चुकी, परिजनों को उसके वैक्सीनेशन का संदेश भेज दिया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला सराय अफगनान निवासी फरहा (26) पुत्री अख्तर की बीमारी के चलते 17 अप्रैल, 2021 को मौत हो गई। पालिका से फरहा का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी हो गया हैं। फरहा का भाई वसीम ने सीएचसी पर कोरोना से बचाव के टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। उसके रजिस्ट्रेशन के बाद उसके मोबाइल पर फरहा के कोरोना वैक्सीनशन की जानकारी का मेसेज भी पहुंचा। परिजनों ने इस प्रकरण की जानकारी सीएचसी पर दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


1060 लोगों को लगा टीका
सीएचसी दौराला में मंगलवार को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी दौराला प्रभारी डॉ. विपुल वर्मा ने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कैंप में 1060 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, कोरोना 200 लोगों की कोरोना जांच भी की गई। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डेंगू का हमला तेज: एक दिन में 28 रोगी मिले, मेरठ में स्क्रब टाइफस का पहला मरीज मिला

मजरा स्वामीपुरा में बुखार का कहर
ब्लॉक माछरा के मजरा स्वामीपुरा 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। कई को डेंगू होने की पुष्टि भी हुई है। मजरा स्वामीपुरा में 50 लोगों से अधिक को बुखार ने जकड़ रखा है। ब्लॉक माछरा से मच्छर मारने के लिए दवाई का वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान संजीवदत्त शर्मा ने बताया कि दीपचन्द, शेखर, मयंक, शिवशंकर में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि बुखार की सूचना पर उन्होंने अशोक कुमार, बिजेंद्र आदि की एक टीम बनाकर गांव कासमपुर स्वामीपुरा में भेजी है। टीम डोर टू डोर जाकर मलेरिया और डेंगू की जांच करेगी। करीब 50 लोगों की जांच की गई। ग्राम पंचायत सचिव लोकेश कुमार एवं आंगनबाड़ी और आशा का भी सहयोग रहा है। 

दूसरी डोज लगवाने वाले पांच लाख के पार 
टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। मंगलवार को 80 बूथों पर 20452 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। लोग लंबी कतारों में लगे रहे। दूसरी तरफ, जिले में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है। 

अब तक 5 लाख 9279 लोग टीकाकरण करा चुके हैं, जबकि पहली डोज लगवाने वाले 14 लाख 95 हजार 49 लोग हैं। अब ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जा रही है। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं बुधवार को 54 स्थानों पर 13320 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 9420 लोगों को कोविशील्ड और 3900 लोगों को कोवैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed