{"_id":"643ac0106a95f7f5780d709b","slug":"corona-update-one-person-died-of-corona-and-five-new-cases-have-found-in-meerut-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ वाले हो जाएं सावधान: कोरोना ने फिर ली एक जान, मरीजों की संख्या भी बढ़ रही लगातार, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ वाले हो जाएं सावधान: कोरोना ने फिर ली एक जान, मरीजों की संख्या भी बढ़ रही लगातार, लोगों में दहशत
Sat, 15 Apr 2023 08:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Apr 2023 08:49 PM IST
सार
Corona Update : मेरठ में कोरोना ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली है। वहीं, मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कोरोना ने करीब नौ माह में किसी की जान ली है। मृतका 54 साल की महिला हैं, जो अब्दुल्लापुर की रहने वाली थीं। वहीं, कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिले में शनिवार को पांच नए मरीज मिले, जबकि चार की छुट्टी हुई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 74 हो गई है, जिनमें से चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 70 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। लगातार जांच बढ़ाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: 18 अप्रैल को होगी 36 बिरादरी की महापंचायत, पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, अरेस्ट
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं। खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं। घबराएं नहीं।
यह भी पढ़ें: UP: कारगिल में जंग लड़ने वाले पूर्व सैनिक की मौत, घर पहुंची थी बैंक के कर्ज की आरसी, ये है पूरा मामला