फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona UPdate Meerut news: Meerut District Hospitals cleaning supervisor Corona infected

जिला अस्पताल का सफाई सुपरवाइजर कोरोना संक्रमित, न्यूट्रिमा हाॅस्पिटल की ओपीडी 48 घंटे के लिए बंद, सीनियर डाॅक्टर क्वारंटीन

Tue, 05 May 2020 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Corona UPdate Meerut news: Meerut District Hospitals cleaning supervisor Corona infected
coronavirus, meerut - फोटो : amar ujala

मेरठ में कोरोना की चेन लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर को जिला अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना संक्रमित का इलाज करने वाले न्यूट्रिमा हाॅस्पिटल के सीनियर डाॅक्टर विश्वजीत बेंबी को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं अस्पताल की ओपीडी को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि न्यूट्रिमा हाॅस्पिटल के डाॅक्टर विश्वजीत बेंबी ने जिस मरीज का उपचार किया था उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ऐसे में संक्रमण की चेन को देखते हुए उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं अस्पताल को भी सैनिटाइज किया गया है। डाॅ. विश्वजीत बेंबी का कहना है कि उन्होंने मरीज को अस्पताल के बाहर लगे टेंट में उपचार दिया था इसलिए उस क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया गया है। वहीं अस्पताल की ओपीडी को 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


उधर जिला अस्पताल में नर्स में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद हड़कंप मचा हुआ था वहीं मंगलवार को सफाई सुपरवाइजर के सैंपल की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को आइसोलेट करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहटा में दो नए हाॅटस्पाॅट
रोहटा क्षेत्र के नारंगपुर गांव ब्लॉक रोहटा का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सीएचसी रोहटा की टीम ने युवक को मुलायम सिंह यादव हॉस्पिटल खरखौदारेफर किया गया।

बताया गया कि संक्रमित मंडी से सब्जी लाकर गांव में बेचता था। गांव को सील करने की तैयारी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. विपिन कुमार ने बताया की युवक मेरठ मंडी से सब्जी लाकर गाँव में बेचता है। जिसका दो दिन पहले जांच के लिये सैम्पल लिया गया था। सोमवार रात को जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।


मंगलवार को सुबह कोरोना पॉजिटिव को एम्बुलेंस के माध्यम से मेरठ भेजा गया। वहीं युवक के संक्रमित होने पर उसके संपर्क में आने वालो की जानकारी की जा रही है। अब रोहटा ब्लॉक में दो हॉटस्पॉट गांव हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed