फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update, Many family members have recovered from the corona virus disease in Baghpat of Uttar Pradesh

कोरोना को हराकर घर लौटे कई परिवार, अमर उजाला से बयां किया दिल का हाल, जानें- पड़ोसी-रिश्तेदारों को लेकर क्यों कही ये बात

Wed, 27 May 2020 01:11 AM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 May 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Corona Update, Many family members have recovered from the corona virus disease in Baghpat of Uttar Pradesh
इन्होंने कोरोना को हराया है। - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी बन गए कोरोना संक्रमण से सामाजिक ताने-बाने पर भी असर पड़ रहा है। पॉजिटिव मिले लोगों के प्रति रिश्तेदारियों से लेकर पड़ोसियों तक का व्यवहार बदल रहा है। लोग मिलने से बच रहे हैं। मगर, ठीक होकर घर लौटने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ सकारात्मक सोच और अपने परिवार के साथ की वजह से ही कोरोना को मात दी। नि:संदेह डॉक्टरों का पूरा योगदान हैं, लेकिन अगर परिवार के सदस्य घबरा जाते और एक-दूसरे का सहयोग नहीं करते तो न जाने क्या होता। इसलिए यह जरूरी है कि कोरोना संक्रमण जैसी महामारी को हराने के लिए सकारात्मक सोचें। बीमार के प्रति नकारात्मक रवैया नहीं रखें। पढ़िए बागपत जिले की ये खास रिपोर्ट-

विज्ञापन


हम अच्छा सोचते रहे, बाकी डॉक्टरों पर छोड़ दिया
लैब टेक्नीशियन देवेंद्र शर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी हमारा परिवार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा। धैर्य रखते हुए अपने नजदीक निराशा व नकारात्मक विचारों को नहीं आने दिया। परिवार के छह सदस्य पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिंता जरूर हुई, लेकिन हमने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। मगर, वह यह कहना चाहते हैं कि अगर कोई भी मरीज मिले तो उसके साथ निगेटिव व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। सबको मिलकर बीमारी से लड़ना चाहिए, बीमार से नहीं। 
विज्ञापन


घर लौट आए हम बहुत खुश
लैब टेक्नीशियन देवेंद्र शर्मा, उनकी बेटी अन्नू, मानसी, बेटा अभिषेक, पत्नी नीरज शर्मा, भतीजी तनु का कहना है कि वह घर लौट आए और बहुत खुश हैं। पूरा परिवार अपनी पसंद के कार्यों में व्यस्त है। मनपसंद किताबें पढ़ी जा रही हैं, रेसिपी बनाई जा रही है। दवाइयों के साथ-साथ किसी भी मरीज को परिवार का सहयोग और अच्छे विचारों की ताकत जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित कोरोना पॉजिटिव की दिल्ली के अस्पताल में मौत, सवालों के घेरे में संक्रमण की पुष्टि करने वाली निजी लैब

मेरी ताकत बन गया मेरा परिवार 
सरूरपुर कलां निवासी कपिल नैन जिले में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव मिले और सबसे पहले ही वह ठीक होकर अपने घर लौटे। कपिल का कहना है कि पूरा परिवार उनके साथ खड़ा था। इलाज के साथ-साथ परिवार का सहयोग खूब मिला। परिवार मेरी ताकत बन गया। कपिल नैन के भाई सचिन नैन कहते हैं कि बीमार से भेदभाव करना गलत है। समाज को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। कुछ लोग बदल गए थे, कुछ लोगों ने बहुत सहयोग किया, लेकिन हमें किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। हमारे लिए यही खुशी है कि पूरा परिवार और हमारा गांव स्वस्थ है।

हवा के झोंके की तरह बदल गई जिंदगी
रटौल गांव निवासी युवा आदिल दिल्ली से आए जमातियों के संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव हो गया था। आदिल का कहना है कि जैसे एक हवा का झोंका आया और जिंदगी बदल गई। पूरा परिवार अस्पताल में और आडू की फसल बर्बाद हो गई। आम के बाग पर छिड़काव नहीं हुआ। 26 अप्रैल को वह ठीक होकर घर लौटा तो आम की फसल को संभालने में जुट गया। बीमारी के हालत में उसके पिता यासीन, मां जुबैदा, छह भाई और दो बहनों ने हिम्मत बंधाई। उन्होंने कहा कि जो अच्छा सोचते हैं और अच्छा करते हैं, उन पर ऊपर वाला मेहरबानी करता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed