कोरोना का कहर: पश्चिमी यूपी में बिगड़े हालात, एक दिन में 11 लोगों की मौत, 1140 मिले नए मरीज, लोगों में दहशत
पश्चिमी यूपी में कोरोना भयावह रूप धारण करता जा रहा है। गुरुवार को 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1140 नए संक्रमित मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में कोरोना भयावह रूप धारण करता जा रहा है। गुरुवार को 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1140 नए संक्रमित मिले हैं। मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना से सात लोगों ने दम तोड़ दिया। मुजफ्फरनगर दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। सहारनपुर के सुप्रसिद्ध गीतकार राजेंद्र राजन को भी कोरोना ने छीन लिया। मेरठ में 500, बिजनौर में 182, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार सहित मुजफ्फरनगर में 176, सहारनपुर में 158, शामली में 77 और बागपत में 47 नए संक्रमित मिले हैं।
आठ की मौत, 595 नए मरीज मिले
मेरठ में कोरोना से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 595 नए मरीज मिले हैं। मरने वालों में चार मेरठ के और तीन आसपास के जिलों के रहने वाले थे। वहीं आठवीं मरीज 50 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में मौत हुई है। वह शास्त्री नगर की रहने वाली थीं। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों में मेरठ से 52 वर्षीय व्यक्ति शताब्दी नगर, 53 वर्षीय कंकरखेड़ा, 58 साल की महिला गंगानगर और 45 साल की शिवपुरम की रहने वाली थीं। 39 वर्षीय युवक हापुड़, 55 वर्षीय गाजियाबाद और 69 साल के बुजुर्ग बिजनौर के रहने वाले थे।
मेरठ जिले में गुरुवार को कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले। इससे पहले पिछले साल 21 सितंबर को 368 मरीज मिले थे। मेडिकल कॉलेज में 10 से ज्यादा स्टूडेंट संक्रमित निकले हैं। 9345 सैंपलों की जांच की गई। मरीजों में बालक से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। चार मरीज रोडवेज बस अड्डा और एक रेलवे स्टेशन पर मिला है। अब दो हजार से अधिक सक्रिय मरीज हैं।
वहीं रोडवेज आरएम ऑफिस के छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी सूचना से रोडवेज में हड़कंप मचा है। आरएम ने रविवार तक के लिए कार्यालय को बंद करा दिया है। संक्रमित कर्मियों के संपर्क में आए कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना के आज मिले 595 संक्रमित, मुजफ्फरनगर में तीन महिलाओं की मौत
एआरओ और प्रधान प्रत्याशी मिलीं पॉजिटिव
मवाना ब्लाक में गांव अस्सा निवासी महिला प्रधान पद के लिए नामांकन करने पहुंची थीं। ब्लाक के मुख्य गेट पर कोरोना जांच शिविर में उन्हें रोक लिया गया। एंटीजन किट से हुई जांच में वह पॉजिटिव मिलीं। इसके बाद महिला दावेदार को घर भेज दिया गया। उनके प्रस्तावक ने नामांकन पत्र जमा कराया। परीक्षितगढ़ ब्लाक परिसर में नामांकन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच की। जांच में एआरओ सहायक अभियंता सिंचाई विभाग भी पॉजिटिव मिले।
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में सभी परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित हो गई हैं। प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं भी नहीं होंगी। गुरुवार को शासन से आदेश आने के बाद विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विवि-कॉलेजों में शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बुलाने का निर्णय कुलपति और प्राचार्य करेंगे। कैंपस-कॉलेजों के कार्यालयों में एक दिन में 50 फीसदी कर्मचारियों को रोटेशन के हिसाब से बुलाना होगा।
रजिस्ट्री कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद
सब रजिस्ट्रार प्रथम के कार्यालय में हेड क्लर्क सिद्धार्थ को कोरोना होने पर रजिस्ट्री कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सभी कर्मचारियों ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया। सब रजिस्ट्रार प्रथम अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कर्मचारियों के सैंपल ले लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्यालय खोलने की स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें: यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर पथराव, फायरिंग में एक किसान की मौत
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/