फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers has conflict in UP and Haryana border dispute and one farmer killed in firing at Baghpat

बवाल : यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर पथराव, फायरिंग में एक किसान की मौत

Fri, 16 Apr 2021 12:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Apr 2021 12:43 PM IST
सार

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद को लेकर नंगला बहलोलपुर के जंगल में किसानों के बीच संघर्ष हो गया। फायरिंग में एक किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Farmers has conflict in UP and Haryana border dispute and one farmer killed in firing at Baghpat
मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा विवाद को लेकर नंगला बहलोलपुर के जंगल में किसानों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरियाणा के खुरमपुर और यूपी के नंगला बहलोलपुर के किसानों में यमुना की जमीन को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग भी की गई। वहीं यूपी के एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि कई किसानों के घायल होने की सूचना मिल रही है। पिछले 50 साल से ज्यादा समय से विवाद चलता आ रहा है। इससे पहले भी सीमा विवाद को लेकर कई बार बवाल हो चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले पानीपत के खोजकीपुर के किसानों ने खादर में गेहूं की बुवाई करते यूपी के टांडा गांव के किसानों पर हमला कर दिया था। हमले में 10 किसान घायल हुए थे, जबकि पांच किसानों को हरियाणा के किसान उठाकर ले गए थे। सीओ ने बताया था कि पांचों किसानों को हरियाणा की पानीपत पुलिस ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : सहारनपुर में मतदान निपटते ही खूनी संघर्ष, आपस में भिड़े प्रधान पद प्रत्याशियों के समर्थक, सात घायल

बागपत में टांडा गांव के यमुना खादर में आस मौहम्मद, याकूब, रिजवान, सुलेमान, शाहीन, रियाज, अब्बास व हाशिम सहित अन्य किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के पानीपत जिले के खोजकीपुर गांव के किसान धारदार हथियार लेकर पहुंचे और मारपीट करनी शुरू कर दी। रियाज, याकूब, शाहीन, रिजवान, ताहिर, निजामुद्दीन सहित 10 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी वारदात: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed