फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona, SSP has order to the prayers will not be held in the mosque in Muzaffarnar

मस्जिद नहीं घरों में होगी जुमे की नमाज, कोरोना से बचाव के लिए पुलिस उठा रही सख्त कदम

Thu, 26 Mar 2020 11:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Mar 2020 11:53 PM IST
सार

कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिद में पढ़ने की इजाजत नहीं दी। एसएसपी ने नागरिकों से घरों में ही जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है।

विज्ञापन
Corona, SSP has order to the prayers will not be held in the mosque in Muzaffarnar
मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज मस्जिद में पढ़ने की इजाजत नहीं दी है। एसएसपी ने नागरिकों से घरों में ही जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है।

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नागरिकों को इस समय पूजा अर्चना और इबादत घरों में करने को कहा गया है। उन्हें मंदिर और मस्जिदों में जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि भीड़ में संक्रमण रोग फैलने की आशंका रहती है, इसलिए किसी को धार्मिक स्थलों में जाने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज नागरिक घरों में ही अदा करें। एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: मंत्री ने घर में रहने का दिया संदेश... झाड़ू लगाकर की सफाई, फावड़ा भी चलाया, देखें तस्वीरें

घरों पर ही अदा की जाए जुमे की नमाज 
लॉकडाउन में बिना वजह घूमने वाले आठ वाहनों का चालान किया गया और तीन को सीज कर दिया गया। तीन युवकों का भी चालान किया गया है। बृहस्पतिवार को बाजार पूरी तरह सुनसान दिखाई दिए। सड़कों पर लोग नजर नहीं आए। पुलिस ने आसपास के गांवों में गश्त कर लोगों को घरों से बाहर नहीं आने की हिदायत दी। मस्जिदों के इमाम को सूचना दी गई कि जुमे की नमाज मस्जिदों में नहीं होगी। बघरा, बुढ़ीना खुर्द, मुरादपुरा, जसोई, अमीर नगर, लडवा में सभी मस्जिदों के इमाम को इस बाबत ताकीद कर दिया गया है। बैंक के बाहर लोग एक-एक मीटर की दूरी पर लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। 

घर पर ही नमाज पढ़ने का हुआ एलान
कोरोना महामारी से जनता को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन जीजान से जुटा है। कस्बे और देहात में मस्जिद के मौलाना ने माइक पर घोषणा करते हुए कहा कि सभी नमाजी अपने घर पर ही रहकर नमाज अदा करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed