फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: मंत्री ने घर में रहने का दिया संदेश... झाड़ू लगाकर की सफाई, फावड़ा भी चलाया, देखें तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2020 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Mar 2020 01:35 AM IST
सार

देशभर में लॉकडाउन के चलते सांसद एवं केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने लोगों को घर में रहने के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की और फावड़ा भी चलाया। देखें तस्वीरें...

विज्ञापन
Minister Sanjeev Balyan has given the message of people to stay at home due to the lockdown in the country
फावड़ा चलाते संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देशवासियों को बचाने के लिए 21 दिनों का देश में लॉकडालन चल रहा है। अब आप घर में रह कर इस समय का सदुपयोग अपने परिजनों के साथ समय बीता कर और नया कुछ करके कर सकते हैं। कुछ नया सीख सकते हैं। आपको क्या करना है यह जिले के सांसद एवं केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री से सीख लीजिए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Minister Sanjeev Balyan has given the message of people to stay at home due to the lockdown in the country
झाड़ू लगाते संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

संजीव बालियान अपनी पत्नी डॉ. सुनीता बालियान के साथ दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास की सफाई स्वयं कर रहे हैं। इसके लिए वो रोजाना झाडू लगा रहे हैं। साथ ही सब्जियों की बुवाई के लिए फावड़ा चलाकर क्यारियां तैयार कर रहे हैं। उनका पत्नी के साथ क्यारियां तैयार करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Minister Sanjeev Balyan has given the message of people to stay at home due to the lockdown in the country
फावड़ा चलाते संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी अपने घर पर रहे और खुद को घर पर आइसोलेट करें। ऐसे कठिन समय में थोड़ी बहुत असुविधा होती है, लेकिन कठिन समय में असुविधा को लेकर सड़कों पर न निकलें, क्योंकि इस कठिन समय में यह असुविधा भी सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minister Sanjeev Balyan has given the message of people to stay at home due to the lockdown in the country
झाड़ू लगाकर सफाई करते संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा प्रशासन का साथ दें, थोड़ी सी सावधानी जीवनदायिनी है। खेती किसानी के बारे में पूछे जाने पर बोले, खाली समय में थोड़ी सी खेती बाड़ी कर रहा हूं, काफी समय हो गया है, उसको छोड़े हुए।

विज्ञापन
Minister Sanjeev Balyan has given the message of people to stay at home due to the lockdown in the country
झाड़ू लगाते संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

डॉ. बालियान का ये फोटो और वीडियो उन लोगों के लिए नसीहत है, जो लॉकडाउन में खाली पड़ी सड़कों को अपने शहर सपाटे का माध्यम बना रहे हैं और वे अपनी व अपने परिवार के साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed