मस्जिद नहीं घरों में होगी जुमे की नमाज, कोरोना से बचाव के लिए पुलिस उठा रही सख्त कदम
कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिद में पढ़ने की इजाजत नहीं दी। एसएसपी ने नागरिकों से घरों में ही जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज मस्जिद में पढ़ने की इजाजत नहीं दी है। एसएसपी ने नागरिकों से घरों में ही जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नागरिकों को इस समय पूजा अर्चना और इबादत घरों में करने को कहा गया है। उन्हें मंदिर और मस्जिदों में जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि भीड़ में संक्रमण रोग फैलने की आशंका रहती है, इसलिए किसी को धार्मिक स्थलों में जाने की इजाजत नहीं है।
एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज नागरिक घरों में ही अदा करें। एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: मंत्री ने घर में रहने का दिया संदेश... झाड़ू लगाकर की सफाई, फावड़ा भी चलाया, देखें तस्वीरें
घरों पर ही अदा की जाए जुमे की नमाज
लॉकडाउन में बिना वजह घूमने वाले आठ वाहनों का चालान किया गया और तीन को सीज कर दिया गया। तीन युवकों का भी चालान किया गया है। बृहस्पतिवार को बाजार पूरी तरह सुनसान दिखाई दिए। सड़कों पर लोग नजर नहीं आए। पुलिस ने आसपास के गांवों में गश्त कर लोगों को घरों से बाहर नहीं आने की हिदायत दी। मस्जिदों के इमाम को सूचना दी गई कि जुमे की नमाज मस्जिदों में नहीं होगी। बघरा, बुढ़ीना खुर्द, मुरादपुरा, जसोई, अमीर नगर, लडवा में सभी मस्जिदों के इमाम को इस बाबत ताकीद कर दिया गया है। बैंक के बाहर लोग एक-एक मीटर की दूरी पर लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
घर पर ही नमाज पढ़ने का हुआ एलान
कोरोना महामारी से जनता को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन जीजान से जुटा है। कस्बे और देहात में मस्जिद के मौलाना ने माइक पर घोषणा करते हुए कहा कि सभी नमाजी अपने घर पर ही रहकर नमाज अदा करेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/