फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona positive woman has given birth to a child at Meerut Medical College

कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को दिया जन्म, मेरठ मेडिकल कॉलेज में सफल हुआ सातवां ऑपरेशन

Sat, 06 Jun 2020 07:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jun 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Corona positive woman has given birth to a child at Meerut Medical College
फाइल फोटो - फोटो : Instagram

उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। 29 साल की यह महिला ब्रह्मपुरी निवासी है, जिसे दो दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन

 
मेडिकल के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि नवजात का वजन 2.7 किलोग्राम है। इस महिला के पहले दो बच्चे भी सिजेरियन ऑपरेशन से ही हुए थे। इस बार बिना ऑपरेशन के बच्चा होना संभव नहीं था। स्त्री रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुपम रानी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके गर्ग समेत सभी ने इस टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनलॉक हुआ मेरठ, बाजारों में कहीं भीड़ तो कहीं छाया सन्नाटा, कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 पॉजिटिव महिलाओं का यह लगातार सातवां सफल सिजेरियन सेक्शन ऑपरेशन हुआ है। यूपी में सिर्फ आगरा मेडिकल कॉलेज में मेरठ से अधिक कोविड-19 पॉजिटिव महिलाओं के सिजेरियन सेक्शन हुए हैं। मेरठ की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अनुपम रानी, पारुल एवं डॉ. रेनू की टीम ने ऑपरेशन किए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed