फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona

Meerut News: स्वास्थ्य विभाग का दावा, हर परिस्थिति से निबटने को तैयार हैं हम

Thu, 21 Dec 2023 06:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
corona
स्वास्थ्य विभाग का दावा, हर परिस्थिति से निबटने को तैयार हैं हम
विज्ञापन


पर्याप्त ऑक्सीजन और बेड हैं, 29 लाख से ज़्यादा को लग चुकी हैं वैक्सीन की दोनों डोज़

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना के मद्देनज़र मेरठ में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हर परिस्थिति से निबटने के लिए उनके पास पर्याप्त इंतजाम हैं।
सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि मेरठ में अभी कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोई दिक्कत होगी तो चौकसी बढ़ाई जाएगी। विदेश की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी। हालांकि अभी कोई निर्देश नहीं हैं। हालांकि कोविड संक्रमितों के लिए पर्याप्त इंतज़ाम हैं और ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है। मरीज़ों के इलाज के लिए 12 ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 33 प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र, 26 नगरीय प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र, एक शासकीय मेडिकल कॉलेज, दो निजी मेडिकल कॉलेज, एक जिला अस्तपाल और एक महिला अस्तपाल सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शासकीय चिकित्सालयों में 1130 बेड और निजी चिकित्सालयों में 1764 बेड उपलब्ध हैं। एल-1 वन फैसेलिटी में 40, एल-दो में 585, एल-थ्री में 100, और नवजात शिशु के लिए 164 बेड हैं। 13 शासकीय ऑक्सीजन प्लांट और 14 निजी ऑक्सीजन प्लांट हैं, इसके अलावा पांच लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन कंन्सनट्रेटर की संख्या 344 एवं 10 लीटर वाले कंन्सनट्रेटर 247 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाओं को पुनः क्रियाशील कर दिया जाएगा। जिला कोविड प्रबंधन कमेटी को भी क्रियाशील कर दिया जाएगा।
कोविड के केस अगर आते हैं तो समस्त स्वास्थ्य इकायों को एक्शन प्लान के साथ सक्रिय कर दिया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर 30 कोविड जांच टीम एवं नगरीय स्तर पर 52 जांच टीम को सक्रिय कर दिया जाएगा। अभी तक 29,50,300 लोगों को कोरोना से बचाव की दो डोज़ और 7,50,039 लोगों को तीनों डोज़ लग चुकी हैं। बकौल सीएमओ, मेरठ में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed