{"_id":"5fca8d6e8ebc3ecfe41330ae","slug":"corona-investigation-found-six-infected-including-students-laward-news-mrt514101394","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच में छात्र समेत छह संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच में छात्र समेत छह संक्रमित मिले
विज्ञापन

दौराला/परीक्षितगढ़/सरधना/मवाना। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नमूने लेकर जांच की। इसमें दौराला में एक तथा परीक्षितगढ़ के ग्राम रामनगर में एक छात्र संक्रमित मिला। वहीं, सरधना में एक महिला समेत दो तथा मवाना एवं बहसूमा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
दौराला सीएचसी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को 77 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इस पर टीम ने उसे होम क्वारंटीन कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि गांव दौराला, इकलौता व मवीमीरा में कैंप आयोजित किया। इसमें लोगों की कोरोना जांच की गई। यहां पल्लवपुरम निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। उसे होम क्वारंटीन कर दिया है।
परीक्षितगढ़ सीएचसी पर तीन दिन पूर्व हुई आरटीपीसीआर जांच में ग्राम रामनगर निवासी एक छात्र संक्रमित आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे घर पर ही आइसोलेट कर दवा दी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि तीन दिन पूर्व आरटीपीसीआर जांच में ग्राम रामनगर निवासी छात्र अंकित धामा पॉजिटिव आया है। वहीं, शुक्रवार को सीएचसी पर 82 एंटीजन जांच की गई जबकि 62 आरटीपीसीआर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आरटीपीसीआर का सैंपल जांच के लिए मेड़िकल लैब भेज दिया है। एंटीजन जांच में सभी नेगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
उधर, सरधना नगर एवं देहात में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को सैंपलिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी 85 नमूनों की जांच नेगेटिव आई है। वहीं, बुधवार को कराई गई आरटीपीसीआर जांच में गुजरान गेट निवासी युवक एवं हरलालपुरा निवासी महिला संक्रमित मिली हैं।
वहीं, मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 110 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें सभी नेगेटिव मिले। वहीं, 18 लोगों के आरटीपीसीआर के नमूने लेकर मेरठ भेजे गए। गत दिवस भेजी गई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर कोरोना की जांच के लिए 110 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव मिले। वहीं, 18 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेज दिए। वहीं, मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक शिक्षक तथा बहसूमा निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिनको होम क्वारंटीन कर दिया है।