फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in Meerut: 20 new black fungus patients have been found in the city of Uttar Pradesh

खौफ: यूपी के इस जिले में तेजी से बढ़ रहा ब्लैक फंगस का खतरा, एक दिन में मिले 20 नए मरीज, लोगों में दहशत

Tue, 25 May 2021 12:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 May 2021 12:00 PM IST
सार

यूपी के इस जिले में ब्लैक फंगस का खतरा और तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब यहां एक दिन में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले हैं। जिलों में मरीजों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। जानिए शहर के हालात कैसे है।

विज्ञापन
Corona in Meerut: 20 new black fungus patients have been found in the city of Uttar Pradesh
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 129 मरीज मिल चुके हैं। 19 मरीज मेडिकल कॉलेज आौर एक आनंद अस्पताल में भर्ती हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ब्लैक फंगस के 10 लोगों की मृत्यु दर्शा रहा है। एक मरीज की छुट्टी हुई है। इस तरह 33 की छुट्टी हो चुकी है। 86 सक्रिय मामले हैं। मेडिकल में अब तक 87 मरीज भर्ती हो चुके हैं। फिलहाल 65 मरीज भर्ती हैं। बाकी मरीज निजी अस्पतालों में हैं।

विज्ञापन

 
कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। उधर, सोमवार को ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए लोग परेशान रहे। मेडिकल कॉलेज में इंजेक्शन लेने के लिए पहुंचे, लेकिन सभी उपलब्ध इंजेक्शन आवंटित होने के कारण कुछ लोग रह गए, जिन्हें इंजेक्शन नहीं मिल सके। मेरठ के अलावा मुरादाबाद, बिजनौर आदि जिलों के मरीज भी परेशान हैं। कुछ लोगों को इंजेक्शन मिले भी हैं। इंजेक्शन के अलावा और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


कोरोना के 266 मरीज मिले, नौ की मौत
मेरठ में सोमवार को कोरोना के 266 मरीज मिले और नौ की मौत हो गई। छह मौत मेडिकल में और तीन निजी अस्पताल में हुई। मृतकों में छह मेरठ के और बाकी आसपास के जिलों के थे। 7324 सैंपलों की जांच हुई। 5122 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 1918 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 2461 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 61555 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 683 लोगों की मौत दिखा रहा है। 675 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 50198 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में फैल रहा कोरोना, 92 मरीज मिले
गांवों में 3110 लोगों की जांच की, जिनमें 92 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें 14 को एंटीजन में और 78 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। देहात में 1606 मामले सक्रिय हैं। नए मरीजों में 14 रोहटा, 11 जानी खुर्द, दौराला 13 और रजपुरा 10 लोग मिले। बाकी जगह 10 से कम निकले हैं। 353 को मेडिकल किट बांटी गई। 292 गांव हैं, जहां कोरोना के मरीज हैं। वहीं 268 गांव ऐसे हैं जहां कोरोना मरीज नहीं हैं। 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए, तब से मरीज बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed