फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona in control so people in china are not coming out of homes

चीन में लोग जागरूक, घरों से नहीं निकल रहे, इसलिए कंट्रोल में कोरोना

Sat, 21 Mar 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
corona in control so people in china are not coming out of homes
चीन में लोग जागरूक, घरों से नहीं निकल रहे, इसलिए कंट्रोल में कोरोना
विज्ञापन

अनुपम गौड़
मेरठ। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। अकेले चीन में ही यह वायरस 80 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है, जिनमें से 3,248 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, चीन ने अब इस वायरस पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन खतरा बरकरार है। इसी खतरे के बीच मेरठ के मोदीपुरम के रहने वाले आशुतोष तोमर भी चीन में फंसे हैं। 16 मार्च को चीन पहुंचे आशुतोष को 27 मार्च को भारत लौटना था, लेकिन भारत द्वारा सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगने से उनकी फ्लाइट भी रद्द हो गई। आशुतोष का कहना है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। उनकी नियमित जांच होती है, किसी तरह की कोई चिंता नहीं है।
मोदीपुरम के शांति निकेतन निवासी आशुतोष तोमर मर्चेंट नेवी में ऑफिसर हैं। बीते साल अगस्त माह से काम के सिलसिले में शिप पर हैं। 16 मार्च को उनका शिप चीन के क्वीडांग शहर पहुंचा था। आशुतोष ने बताया कि चीन पहुंचते ही उन सभी की पूरी स्क्रीनिंग की गई। सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें कोरोना निगेटिव का सर्टिफिकेट भी दिया गया। उन्होंने बताया कि चीन जाने की बात आई तो डर लगा था, लेकिन यहां के सुरक्षा उपाय देखकर हम निश्चिंत हैं। आशुतोष के साथ शिप पर मार्शल हरप्रीत सिंह, पंकज डोगरा, गौरव पांडे, ब्रजानंद और सुहेल पारकर हैं।
विज्ञापन

चीन के लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हैं
आशुतोष के मुताबिक, चीन में शुरुआत में यह वायरस तेजी से फैला, लेकिन वहां के प्रशासन और जनता की जागरूकता और अपनी जिम्मेदारी उचित ढंग से निभाने के कारण अब यह वायरस काफी हद तक नियंत्रण में है। चीन ने सबसे पहले उन शहरों में लॉकडाउन किया, जहां यह वायरस नहीं पहुंचा था। उन शहरों में अन्य शहरों से किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। इन शहरों में लोगों को मॉल या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाने पर अपना आईकार्ड दिखाना पड़ता है। यदि कोई अन्य शहर का व्यक्ति है तो उसे भी शहर में होने का कारण बताना होता है। साथ ही उसकी पूरी स्क्रीनिंग की जाती है, स्वस्थ होने पर सर्टिफिकेट दिया जाता है। अगर किसी को शहर या राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है तो उसे 14 दिन आइसोलेशन में रहना होगा, चाहे वह कोई भी हो। आशुतोष ने बताया कि चीन के लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। वह लोग बेवजह घर से नहीं निकल रहे हैं। यदि घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाए रहते हैं। अपने साथ सैनिटाइजर रखते हैं। चीन में लगभग सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed