{"_id":"6081e14b8ebc3ee1c0015287","slug":"corona-growing-in-the-countryside-115-new-patients-found-sardana-news-mrt5356222147","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में बढ़ रहा कोरोना, 115 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में बढ़ रहा कोरोना, 115 नए मरीज मिले
विज्ञापन

सरधना/मवाना/दौराला/परीक्षितगढ़। देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को भी सरधना में 45, दौराला में 35, मवाना में 25, परीक्षितगढ़ में 14 और खरखौदा में 10 लोग पॉजिटिव मिले। अधिकतर मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 389 लोगों की कोरोना जांच की गई। 45 कोरोना पॉजीटिव मिले। एंटीजन में 36 व आरटीपीसीआर में 9 पॉजिटिव मिले। सलावा में तीन, नंगला आर्डर में तीन, कपसाड़ में एक, जुल्हैड़ा में दो मोहल्ला गांधीनगर में पांच लोग मिले। वहीं दौराला के पल्लवपुरम क्षेत्र में कोरोना ने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। पल्लवपुरम में रोज 20 से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिल रहे है। बृहस्पतिवार को दौराला सीएचसी, सिवाया, मैथना, वलीदपुर, लावड़ में जांच कैंप लगाया गया। कैंप में 460 लोगों की जांच की गई। एटूजेड कॉलोनी में एक, दौराला में चार, मटौर में दो, लावड़ में तीन, पल्लवपुरम में 25 लोग संक्रमित मिले। सीएचसी पर 390 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. बिजेंद्र ने कोरोना से बचने के लिए मॉस्क लगाने, और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की।
मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि जांच में 25 लोग पॉजिटिव मिले। गांव अस्सा की 8 महिला 6 पुरुष, गांव रहावती की एक महिला, शुगर मिल का एक पुरुष, गांव खेडी मनिहार की एक महिला, सीएचसी की दो एएनएम, आकांक्षा कुंज का एक पुरुष, फलावदा का एक पुरुष, मोहल्ला तिहाई का एक पुरुष, हरि विहार कॉलोनी की एक महिला एक पुरुष संक्रमित मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया। सीएचसी पर 217 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए हैं। सीएचसी पर 275 व नगरीय प्राथमिक केंद्र पर 80 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
वहीं परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि एंटीजन जांच में आईआईएमटी की छात्रा, परीक्षितगढ़ के तीन, गांव खजूरी में दो, अहमदपुरी में दो, खानपुर में एक, खटकी में एक, चितमाना में एक, पूठी में एक, बढ़ला में एक, बहादरपुर व रहदरा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सीएचसी पर एएनएम अरुणिमा त्यागी, डॉ. अणिमा गुप्ता, किरण सक्सैना, स्टाफ नर्स शालिनी ने 100 लोगों के वैक्सीन लगाई।
उधर, खरखौदा में लेवल तीन के एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोना के साथ क्षेत्र में वायरल बुखार, उल्टी-दस्त व पेट की बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। वायरल होने पर भी व्यक्ति खुद को कोरोना संक्रमित मान रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 96 नमूनों की जांच कराई। इसमें 10 लोग संक्रमित मिले हैं।
कोविड गाइडलाइन के अनुसार करें आयोजन
मवाना। एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने शनिवार व रविवार को 35 घंटे के कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह में बंद स्थानों पर 50 तथा खुले स्थान में 100 व्यक्तियों की अनुमति दी है। इस दौरान मास्क, सामाजिक दूरी तथा सैनिटाइजर के उपयोग जरूरी होगा। अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसका पालन करते हुए लोग काम करें, कोई अलग से अनुमति की जरूरत नहीं है।
गांवों में पैर पसार रहा कोरोना
मवाना। क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद भी लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। बीते दो तीन दिन से रोज 50 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी प्रत्याशी और उनके समर्थक बिना मास्क प्रचार में जुटे हैं। इसके चलते गांवों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन कभी-कभार अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई कर देता है।
लैब टेक्नीशियन की मौत पर जताया विरोध
माछरा। उचित उपचार के अभाव में कोरोना पॉजिटिव लैब टेक्नीशियन की मौत के विरोध में बृहस्पतिवार को सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध जताया। उन्होंने कोरोना जांच कराने पहुंचे लोगों को लौटा दिया। अब्दुल्लापुर स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत लैब टेक्निीशियन अंशुल 15 अप्रेल को कोरोना पॉजिटिव आया था। उसे मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। दो दिन डॉक्टरो के इंतजार के बाद भी उसे उचित उपचार नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को सीएचसी माछरा के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर रहे। सीएचसी प्रभारी माछरा डॉ. आलोक नायक ने बताया कि सीएचसी पर शुक्रवार से कोरोना की जांच सुचारु हो जाएगी।