फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona got 314 patients, 20 died

कोरोना के 314 मरीज मिले, 20 की मौत

Thu, 20 May 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Corona got 314 patients, 20 died
हर 22वां मरीज संक्रमित निकला, रफ्तार कुछ धीमी हुई
विज्ञापन

मेरठ। बुधवार के 314 मरीज मिले, जबकि 20 की मौत हो गई। 14 मौत मेडिकल कॉलेज और छह निजी अस्पताल में हुईं हैं। मरने वालों में 15 मेरठ और 5 आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 6663 सैंपलों की जांच में हर 22वां व्यक्ति संक्रमित निकला। 8170 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1902 अस्पतालों में भर्ती हैं। 4680 होम आइसोलेशन में हैं।
अब तक 59840 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 642 लोगों की मौत दिखा रहा है। 1135 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 45906 की छुट्टी हो चुकी है। एंटीजन के मुकाबले आरटीपीसीआर जांच में ज्यादा संक्रमित निकल रहे हैं।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में 78 मरीज मिले
गांवों में जांच का विशेष अभियान चल रहा है। बुधवार को 2293 लोगों की जांच की। 78 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें 28 को एंटीजन में और 50 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। 2395 देहात में एक्टिव केस हैं। नए मरीजों में मवाना में 16, रोहटा 12, रजपुरा में 13 में निकले। बाकी जगह 10 से कम निकले हैं। 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए। तब से मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोग जागरूक नहीं हुए तो कोरोना संक्रमण से स्थिति बेहद खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed