फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: Eight more new black fungus patients found in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में हालात चिंताजनक: फिर मिले ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज, अब तक 87 में हो चुकी पुष्टि

Sat, 22 May 2021 02:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 May 2021 02:50 PM IST
सार

मेरठ में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां फिर से नौ नए मरीज मिले हैं। वहीं मेरठ के एक व्यक्ति की देहरादून में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona: Eight more new black fungus patients found in Meerut of Uttar Pradesh
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 87 मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। नए मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए हैं। ये बिजनौर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के हैं। मेडिकल के कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. धीरज ने बताया कि मेडिकल में 42 मरीज भर्ती हुए थे। वर्तमान में 21 का उपचार चल रहा है। इनमें पॉजिटिव और निगेटिव दोनों हैं। दोनों तरह के मरीजों की अलग-अलग कमरे में व्यवस्था है। भर्ती मरीजों को प्रतिदिन चार बार नियमित रूप से इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। कोरोना के मरीजों के इलाज के दौरान ज्यादा स्ट्रॉयड और शुगर बढ़ने से यह बीमारी होती है। यह गंभीर रोग बनता जा रहा है। 
विज्ञापन


जब तक दवाई नहीं आएगी, ऑपरेशन नहीं हो पाएगा 
ब्लैक फंगस के 13 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर चुके डॉ. पुनीत भार्गव का कहना है कि एक और मरीज का ऑपरेशन करने के बाद वह तब तक नया केस नहीं लेंगे, जब तक कि दवाइयां एयर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो जाएंगे। मुख्यत: इसमें एक इंजेक्शन एम्फोटेरिशन-बी का इस्तेमाल किया जाता है, जो बाजार में नहीं है। उसकी उपलब्धता नहीं है। सरकार से सिर्फ प्रशासन को 66 इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज के लिए मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरठ के मरीज की देहरादून में मौत 
मेरठ निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना होने के बाद देहरादून में भर्ती कराया गया था। मरीज पहले से ब्लड शुगर के रोग से ग्रस्त थे। संस्थान में जांच के दौरान ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को मरीज का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शाम छह बजे मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed