फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona attack intensified in Meerut, more than thirty new patients found including Rajya Sabha member

मेरठ में कोरोना का हमला तेज, राज्यसभा सदस्य समेत 38 मरीज और मिले 

Wed, 24 Mar 2021 11:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Corona attack intensified in Meerut, more than thirty new patients found including Rajya Sabha member
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने की रफ्तार और तेज हो गई है। बुधवार को राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम समेत 38 नए मरीज मिले। रिपोर्ट में 28 मरीजों का जिक्र है, जबकि 10 अन्य मरीजों को शाम को पुष्टि हुई है, जो सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह सभी कैलाशपुरी के रहने वाले हैं। एक ही परिवार के हैं। 
विज्ञापन


कांता कर्दम की बेटा और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कांता कर्दम का कहना है कि सुबह खाने में स्वाद नहीं आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी और परिवारवालों की जांच कराई थी। इनका परिवार शास्त्री नगर में रहता है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में सवा सौ से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, जबकि फरवरी में इतने मरीज नहीं मिले थे। बुधवार को 4289 सैंपलों की जांच की गई। इनमें स्टूडेंट्स, घरेलू महिलाएं,  सैनिक, अधिवक्ता, स्वास्थ्य कर्मी और नौकरीपेशा शामिल हैं। ये मरीज मवाना रोड, समोली, शास्त्री नगर, अशोक नगर, कंकरखेड़ा, गोविंदपुरी, फाजलपुर, पुलिस लाइन, प्रीत विहार, पांडव नगर और कैलाशपुरी के रहने वाले हैं। 16 नए केस हैं और 12 पुराने मरीजों के संपर्क वाला है। ये मरीज के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर लिए सैंपल
रेलवे स्टेशन पर 109 लोगों के सैंपल लिए गए और बस अड्डे पर 78 लोगों की जांच की गई। इनमें 36 लोगों के सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिए गए हैं।

कैलाशपुरी को बनाया कंटेनमेंट जोन
कैलाशपुरी से एक ही परिवार के कुल 11 लोग संक्रमित निकले हैं। यह सभी एक मरीज के संपर्क वाले हैं जिसे मंगलवार में कोरोना की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है, उस गली में पुलिस से बैरिकेडिंग करा दी है।

आदेश का पालन नहीं कर रहे स्कूल 
कोरोना का खतरा पुन: बढ़ने के बाद भी पब्लिक स्कूल मनमानी कर रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को जबरन बुलाया जा रहा है। कहीं पीटीएम तो कहीं खेल आयोजन हो रहे हैं। सरकार ने पहली से बारहवीं कक्षा के 31 मार्च तक स्कूल बंद करा दिए हैं।

अभिभावक शिक्षा विभाग के अफसरों से जब स्कूल में गतिविधियों के नाम पर बच्चों को बुलाने की शिकायत कर रहे हैं तो वहां भी सुनवाई नहीं हो रही। लोहियानगर, कैंट स्थित दो प्रतिष्ठित स्कूलों में बच्चों की गतिविधियां हो रहीं हैं।

1154 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
कोरोना से बचाव के लिए बुधवार को 1154 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 941 और 45 से 59 उम्र के 213 लोग रहे। कुल 34 सत्र लगाए गए, जिनमें 16 सरकारी केंद्र और 18 निजी केंद्र शामिल रहे।

899 लोगों ने सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया, जबकि 255 ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया। वहीं आरजी पीजी कॉलेज में कोविड की रेंडम जांच बुधवार को की गई। टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ में कुल 66 लोगों की जांच हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed