{"_id":"6a0890df9946438c830dceab","slug":"coordination-with-banks-is-necessary-for-the-development-of-industries-nipun-jain-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1190318-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों के विकास के लिए बैंकों से समन्वय जरूरी : निपुण जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों के विकास के लिए बैंकों से समन्वय जरूरी : निपुण जैन
विज्ञापन
- परतापुर स्थित उद्योग मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित उद्योग मंदिर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से नेशन वाइड मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों, बैंक अधिकारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट के अध्यक्ष निपुण जैन रहे। उन्होंने कहा कि उद्योगों के बेहतर विकास के लिए बैंकों के साथ समन्वय भी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इसके साथ ही उद्योगों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। कैंप के दौरान ऑन द स्पॉट ऋण मंजूरी, इंस्टेंट सैंक्शन लेटर, फाइनेंशियल गाइडेंस और विभिन्न एमएसएमई योजनाओं के बारे में बताया गया।
अध्यक्ष निपुण जैन ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक और सहयोगात्मक व्यवहार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक की साख उसके अधिकारियों की कार्यशैली और व्यवहार पर निर्भर करती है। उपाध्यक्ष राजीव सिंघल ने भी उद्योगों के लिए बैंक वित्त की आवश्यकता और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संजीव मित्तल, राजकुमार कंसल, जेके जैन, शलभ सिंघल सहित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।