{"_id":"5d8fc3828ebc3e015105c115","slug":"convocation-rehearsal-lasted-for-four-hours-toppers-called-on-stage-meerut-news-mrt4457992113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक चला दीक्षांत का रिहर्सल, मंच पर बुलाए टॉपर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक चला दीक्षांत का रिहर्सल, मंच पर बुलाए टॉपर्स
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह से पूर्व रिहर्सल करते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : aaa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू में 30 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का शनिवार को रिहर्सल किया गया। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने एनसीसी कैडेट की परेड का निरीक्षण किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सभी टॉपर्स को बुलाकर उनको मेडल दिए जाने का क्रम बताया गया।
मंच पर जिस तरह से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश और कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा बैठेंगे ठीक उसी तरह से व्यवस्था की गई थी। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की विधिवत शुरू कराने की अनुमति मांगी तो राज्यपाल के रूप में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने समारोह शुरू करने की अनुमति दी। जिसके बाद हर कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया। टॉपर्स को बता दिया गया कि किसको कहां पर बैठना है। कब खड़े होना है। किस तरह से पुरस्कार लेकर वापस जाना है। रिहर्सल के दौरान छात्र-छात्राएं बेहद उत्सुक नजर आए। रिहर्सल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 26 बच्चियों को भी बुलाया गया था। उनके बैठने की सीट तीसरी पंक्ति में रिजर्व की गई है। पहली पंक्ति में वीआईपी, दूसरी आरक्षित, तीसरी बच्चों और चौथी पंक्ति को मीडिया के लिए रिजर्व रखा गया है। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज की डायरेक्टर प्रो. जयमाला ने छात्र-छात्राओं को पूरे समारोह की सभी जानकारियां दीं।
134 टॉपर्स ने भरे प्रोफार्मा
दीक्षांत में एक कुलाधिपति रजत पदक, एक पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, और दो चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार मेडल दिए जाएंगे। इसके अलावा 146 कुलपति मेडल, 50 प्रायोजित मेडल, 146 मेरिट सर्टिफिकेट, वर्ष 2018 के 5 वाइस चांसलर मेडल, एक प्रायोजित मेडल और 6 मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। विवि ने शनिवार को सभी को प्रोफार्मा भरने के लिए बुलाया था। 134 छात्र-छात्राएं प्रोफार्मा भरने के बाद रिहर्सल में शामिल हुए।
विज्ञापन
पौने तीन घंटे विवि में रहेंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दीक्षांत के दौरान पौन तीन घंटे विवि में रुकेंगी। दिल्ली से कार द्वारा वह 10:45 बजे कैंपस पहुंचेंगी। यहां से 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह जाएंगी। साढ़े 11 बजे राज्यपाल छात्र-छात्राओं को दीक्षा उपदेश देंगी। इसके बाद पदक बांटेगी। दोपहर एक बजे कुलपति आवास पर शहर के 20 से 25 गण्यमान्य लोगों के साथ भोजन करेंगी।