फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Convocation ceremony rehearsal tomorrow, students called to fill proforma

दीक्षांत समारोह का रिहर्सल कल, प्रोफार्मा भरने को बुलाए छात्र

Fri, 27 Sep 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony rehearsal tomorrow, students called to fill proforma
दीक्षांत समारोह का रिहर्सल कल, प्रोफार्मा भरने को बुलाए छात्र
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में 30 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का कल कैंपस में रिहर्सल होगा। इस दौरान शोभायात्रा से लेकर राज्यपाल के आगमन तक की रिहर्सल होगी। इसके अलावा शनिवार को कैंपस में सम्मान पाने वाले टॉपर्स को भी बुलाया गया है। उन्हें वेबसाइट पर दिए गए प्रोफार्मा को भरकर देना होगा। विवि ने डिग्री लेने के लिए काउंटर भी घोषित कर दिए हैं।
सीसीएसयू में आयोजित दीक्षांत में एक कुलाधिपति रजत पदक, एक पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, और दो चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार मेडल दिए जाएंगे। इसके अलावा 146 कुलपति मेडल, 50 प्रायोजित मेडल, 146 मेरिट सर्टिफिकेट, वर्ष 2018 के 05 वाइस चांसलर मेडल, एक प्रायोजित मेडल और 06 मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के दिन सभी टॉपर्स को सुबह साढ़े सात बजे पहुंचना होगा। विवि कैंपस और कॉलेजों में पीएचडी की उपाधि गोपनीय विभाग के विभिन्न काउंटरों से मिलेगी। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की उपाधि विवि के प्रशासनिक भवन में स्थित स्वागत कक्ष से मिलेंगी। विवि परिसर की स्नातक, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर एवं एमफिल पाठ्यक्रमों की उपाधि संबंधित विभाग से सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक मिलेंगी। इसके बाद उपाधि प्राप्तकर्ता शिक्षा विभाग से उत्तरीय-सैश प्राप्त कर साढ़े नौ बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर बैठेंगे। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रति कुलपति ने दीक्षांत समारोह को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

ये है राज्यपाल का कार्यक्रम
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दीक्षांत के दौरान पौन तीन घंटे विवि में रुकेंगी। दिल्ली से कार द्वारा 10:45 बजे कैंपस पहुंचेंगी। यहां से 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह जाएंगी। साढ़े 11 बजे राज्यपाल छात्र-छात्राओं को दीक्षा उपदेश देंगी। इसके बाद पदक बांटेगी। दोपहर एक बजे वह 25 गणमान्यों के साथ भोजन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा की 26 छात्राएं होंगी सम्मानित
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल खरखौदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को भी सम्मानित करेंगी। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि स्कूल से कक्षा छह और सात की 26 छात्राओं को बुलाया जाएगा। इन्हें राज्यपाल फल और पुस्तकें वितरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed