फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Convocation ceremony of Medical College today, Chief Secretary will be the chief guest

Meerut News: मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह आज, प्रमुख सचिव होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 28 Jan 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony of Medical College today, Chief Secretary will be the chief guest
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज का 59वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम के 144 छात्रों-छात्राओं और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के डिप्लोमा के 12 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

24 को गोल्ड मेडल, 52 छात्रों को डिसटिन्कशन, 23 को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, 53 को आनर्स सर्टिफिकेट और एक छात्र को चल वैजयंती दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा होंगे। इनके अलावा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण किंजल सिंह, मंडलायुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोध, जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह और सीसीएसयू की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला रहेंगी। 1963 को यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed