Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conveyed the message to walk on the path of truth and love

Meerut News: सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Thu, 05 Nov 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message to walk on the path of truth and love
माता मरियम के नवीना महोत्सव में विशेष प्रार्थना सभा में की विश्व शांति की कामना
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने माता मरियम के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। माता मरियम के नवीना महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कृपाओं की माता मरियम के प्रति आस्था प्रकट की।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत माला की विनती से हुई। इसके बाद नवीना प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान कराया गया। धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने चर्च में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और मन्नतें मांगीं। नवीना प्रार्थना में फादर मार्टिन रावत ने कहा कि कृपाओं की माता मरियम दयालु और कृपालु थीं। उन्होंने सदैव लोगों को सच्चाई और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके बाद धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से पवित्र मिस्सा बलिदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से विश्व में अमन-चैन और शांति कायम रहने की प्रार्थना की। धर्मगुरुओं ने देश की समृद्धि, विश्व शांति और रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है। फादर विजय ने श्रद्धालुओं को कृपाओं की माता मरियम के जीवन और उनके संदेशों के बारे में बताया। प्रभु की आराधना के बाद ईसाई धर्मावलंबियों ने नगर में भी शांति और सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed