फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conversion of 500 people in a church in Meerut, 15 accused arrested

Religious Conversion : मेरठ के एक चर्च में 500 लोगों का धर्मांतरण, 15 आरोपी पकड़े; 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Dec 2024 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 05:44 AM IST
सार

इसकी जानकारी होने के बाद हिंदू रक्षा दल, किसान मंच, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। पांच आरोपी नामजद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Conversion of 500 people in a church in Meerut, 15 accused arrested
मिनी चर्च में लोगों से बात करती पुलिस और हिंदू संगठन के लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर क्षेत्र के शंकरनगर में 500 लोगों का धर्मांतरण करा दिया गया। इसकी जानकारी होने के बाद हिंदू रक्षा दल, किसान मंच, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। पांच आरोपी नामजद किए गए हैं। 

विज्ञापन


 इस मामले में 12 के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पिछले पांच साल से लोगों को पैसे और अन्य चीजों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानी थाना क्षेत्र के खेड़की मुजक्कीपुर निवासी विनीत ने परतापुर क्षेत्र के शंकर नगर में तीन मंजिला मकान का निर्माण कराया था। मकान के एक बड़े हॉल में मिनी चर्च बना रखा था। प्रत्येक रविवार को मानसिक बीमारियों के इलाज के लिए लोग आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा में इन लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता था। रविवार को शक होने पर हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी अंकुर शर्मा, भारतीय किसान मंच के क्षेत्रीय प्रभारी गौरव पाराशर, सर्वेश उपाध्याय व सचिन सिरोही मौके पर पहुंचे। मकान की दूसरी मंजिल पर हॉल में बने मिनी चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी।

वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जब पूछताछ की तो वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद वहां पहंुचे कार्यकर्ताओं ने धन का प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 


इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी विनीत पास्टर, उसकी पत्नी पायल व मां गीता, जॉनी पास्टर और संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दाैरान मौके से धार्मिक साहित्य, धर्मांतरण के फार्म और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। करीब 500 लोगों के धर्मांतरण की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed