फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conversion case: Nisha Bhardwaj met a pastor five years ago, this was the effect; she became a Christian

Meerut: धर्मांतरण मामला ... पांच साल पहले पास्टर से मिली थी निशा भारद्वाज, ऐसा हुआ असर ब्राह्मण से बन गई ईसाई

Tue, 13 Aug 2024 07:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 Aug 2024 07:31 PM IST
सार

निशा भारद्वाज पांच साल पहले रवि पास्टर के संपर्क में आकर ईसाई बन गई थी। उसने अपने बेटे की शादी रवि की बेटी से ईसाई रीति रिवाज से करा दी। 

विज्ञापन
Conversion case: Nisha Bhardwaj met a pastor five years ago, this was the effect; she became a Christian
धर्मांतरण के मामले में पकड़ी गईं आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खड़ौली गांव में रविवार को धर्मांतरण कराने के आरोप में पकड़े गए पांचों आरोपियों को सोमवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ में निशा ने बताया कि सहारनपुर निवासी पादरी रवि पास्टर से उसकी मुलाकात पांच साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। पुलिस ने रवि पास्टर की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


माधवपुरम निवासी निशा भारद्वाज दो महीने से कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव में किराए के मकान में रह रही थी। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री मनोज त्यागी व रंजना वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए निशा भारद्वाज के घर के बाहर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मकान के अंदर से ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद हुई। विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप था कि निशा अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रही है। पुलिस ने निशा, छाया, मिथलेश, गुलशन और दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

Conversion case: Nisha Bhardwaj met a pastor five years ago, this was the effect; she became a Christian
आरोपी गुलशन। - फोटो : अमर उजाला
निशा के बेटे से हुई है पादरी की बेटी की शादी
पुलिस पूछताछ में निशा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व सहारनपुर में एक शादी समारोह में गई थी। जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर निवासी पादरी रवि पास्टर से हुई थी। रवि ने निशा को ईसाई धर्म के बारे में बताना शुरू किया। इसके बाद निशा ने ईसाई धर्म अपना लिया। इसी बीच निशा के बेटे सागर व रवि की बेटी करीना भी एक-दूसरे के संपर्क में आ गए। 15 फरवरी 2024 को ईसाई धर्म के रीति रिवाज से सागर और करीना की शादी कराई गई। 
 
विज्ञापन

Conversion case: Nisha Bhardwaj met a pastor five years ago, this was the effect; she became a Christian
आरोपी दीपक। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे राज
मुख्य आरोपी रवि पास्टर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद धर्मांतरण के कई राज खुलेंगे। पूर्व में शोभापुर चौकी क्षेत्र के पास धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें गाजियाबाद, दिल्ली से लेकर विदेश तक धर्मांतरण की फंडिंग का मामला खुला था।  सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन
हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही सोमवार को समर्थकों के साथ खड़ौली गांव पहुंचे। कहा कि अगर पुलिस ने आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं की, तो वह थाने पर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

 

हर रविवार को मेरठ आता था रवि पास्टर
रवि पास्टर का थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला जाटव नगर में मकान है। वह हर रविवार को मेरठ आता था। बाकी दिन घर पर रहता था। सोमवार को रवि घर नहीं पहुंचा। एलआईयू क्षेत्र के लोगों से रवि के बारे में जानकारी लेती रही। जब उसकी मां से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह कुछ नहीं बोलीं। जिस तरीके से रवि पास्टर का नाम सामने आया है, उससे आसपास के लोग भी हैरान हैं। 

डीएम की अनुमति के बिना नहीं हो सकता धर्म परिवर्तन
संयुक्त मसीह समाज सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष पादरी डेनियल मसीह ने कहा कि प्रार्थना और पूजन को पुलिस ने हिंदू संगठनों के कहने पर गलत बताया। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन की एक प्रक्रिया होती है। इसमें डीएम के यहां आवेदन दिया जाता है। डीएम की अनुमति के बिना धर्म परिर्वतन नहीं कराया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed