मेरठ: छावनी की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के डोले पर विवाद, पुलिस के रोकने पर हिंदू संगठनों का हंगामा
मेरठ में छावनी रामलीला की शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ डोला शामिल करने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने डोला शामिल नहीं करने की हिदायत दी, जबकि मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विस्तार
मेरठ में छावनी रामलीला की ओर से निकलने वाली शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ डोला शामिल करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने आयोजकों को डोला शामिल नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध जताया और डोला शामिल करने की मांग पर अड़ गए।
संगठनों ने ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास ने कहा कि डोले के जरिए परिवारों की बेटियों को जागरूक करने और उन्हें अपने धर्म से जुड़े रहने का संदेश देने का उद्देश्य है।
छावनी रामलीला की ओर से निकलने वाली शिव बरात में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ संदेश देने वाला डोला शामिल करने की तैयारी की गई थी। इसे लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने डोला शामिल नहीं करने की हिदायत दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रदर्शन का असर: रेलवे का बड़ा फैसला, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले जांच लें स्थिति
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
पुलिस की हिदायत के बाद हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि डोला शिव बरात में शामिल किया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।
महंत महेंद्र दास ने बताई डोला लगाने की वजह
बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास ने कहा कि डोला परिवारों की बेटियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उनके अनुसार, इसके जरिए बेटियों को संबंधित विषय की जानकारी देने और अपने धर्म से जुड़े रहने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि कई घंटे चली गहमागहमी के बाद में पुलिस के समझाने और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप करने के बाद पर लव जिहाद को धर्मांतरण किया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.