फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy deepens over Rakshabandhan fair in Meerut, people starts hunger strike

Meerut: रक्षाबंधन मेले को लेकर गहराया विवाद, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे लोग, ये है मांग

Sun, 07 Aug 2022 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Aug 2022 12:22 PM IST
सार

मेरठ के लावड़ थानाक्षेत्र में रक्षाबंधन मेले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्रशासन की मेला लगाने की अनुमति को कुछ लोगों ने नकारते हुए रविवार को लावड़ नगर पंचायत के बराबर में अनिश्चितकालीन के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Controversy deepens over Rakshabandhan fair in Meerut, people starts hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लावड़ क्षेत्र में रक्षाबंधन मेले को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीएम के कांटे वाले मैदान में मेला लगाने की अनुमति को कुछ लोगों ने नकारते हुए रविवार को लावड़ नगर पंचायत के बराबर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, व्यापारियों ने भी चेतावनी दी है कि यदि मेन रोड पर मेला लगा तो वह भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे में सालों से रक्षाबंधन पर्व पर मेला लगता आ रहा है। 70 साल तक यह मेला कस्बे के मोहल्ला पैठ चौड़ा में लगता था, लेकिन आबादी और दुकानें बढ़ने के बाद इस मेले को मेन रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया था। उस दौरान मेन रोड पर आबादी और व्यवसायिक गतिविधियां कम थीं। कुछ साल में मेन रोड पर ट्रैफिक बढ़ने के साथ-साथ आवास और व्यवसायिक गतिविधियां अधिक हो गईं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi Season 9: मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर की 20 लाख की लगी बोली
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न किए जाने का आदेश दिया है। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कारण इस बार प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देते हुए मेन रोड पर मेला लगाए जाने को लेकर अनुमति नहीं दी, लेकिन कुछ लोग लगातार मेन रोड पर मेला लगाए जाने की मांग कर रहे हैं।

शनिवार को एसडीम सरधना ने इस मामले में सभी पक्षों के साथ बैठक कर कांटे वाले मैदान में मेला लगाए जाने को लेकर हरी झंडी दी थी लेकिन सभासदों व कुछ लोगों ने इस आदेश को नकार दिया।

रविवार को कुछ लोग भाजपा के ओबीसी मोर्चा के लावड़ मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी के नेतृत्व में नगर पंचायत लावड़ के बराबर में मेन रोड पर मेला लगाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए।  इस धरने के शुरू होने के बाद व्यापारियों ने भी चेतावनी दी है कि यदि मेन रोड पर मेला लगाने दिया गया तो वह मेले के 10 दिन तक बाजार बंद करके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

बता दें कि मेन रोड दो हाईवे को जोड़ता है, ऐसे में मेन रोड पर मेला लगने के कारण हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो जाता है। वहीं मुख्य सड़क पर दुकानों के सामने मेला लगाए जाने के कारण व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है। ऐसे में व्यापारी मुख्य सड़क पर मेला लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed