{"_id":"5d24b0848ebc3e6c9619fd8b","slug":"contractual-employee-of-power-department-imposed-fake-thumb-impression-on-woman-letter-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारी ने महिला के शपथ पत्र पर लगाया अपने अंगूठे का निशान, वीडियो वायरल, नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारी ने महिला के शपथ पत्र पर लगाया अपने अंगूठे का निशान, वीडियो वायरल, नौकरी से निकाला
Wed, 10 Jul 2019 02:37 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी की पोल खुल गई। वायरल वीडियो में वह एक महिला के शपथ पत्र पर खुद अंगूठा लगाते हुए नजर आ रहा है। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो संविदा कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
बता दें कि, खेकड़ा थाना क्षेत्र में स्थापित विद्युत उप केंद्र पर मोहित नाम का एक शख्स संविदा पर तैनात था। आरोप है कि संविदा कर्मचारी ने बिजलीघर में अपनी सीट पर बैठकर किसी मुस्लिम महिला के दस्तावेजों पर अवैध तरीके से अपने अंगूठे का निशान लगाया है। संविदा कर्मचारी के इस कारनामे को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो संविदा कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
अधीक्षक अभियंता रामवीर सिंह के अनुसार वायरल वीडियो में कर्मचारी मोहित पर लगा आरोप सही प्रतीत हो रहा है। इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। जांच जारी है। जांच रिपोर्ट मिलते ही थाने में मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/