Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contractual electricity workers to go on strike from the 17th

Meerut News: 17 से हड़ताल पर जाएंगे विद्युत संविदाकर्मी

Tue, 10 Nov 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Contractual electricity workers to go on strike from the 17th
सेवा प्रदाता कंपनी की कार्यप्रणाली के विरोध में की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेवा प्रदाता कंपनी की कार्यप्रणाली के विरोध में विद्युत संविदाकर्मियों ने 17 नवंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। मंगलवार को निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक कार्यालय में ज्ञापन देकर सेवा प्रदाता कंपनी पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह और विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ ने कहा कि अनुबंध के सात महीने बीतने के बाद भी कंपनी ने अभी तक संविदाकर्मियों को आईडी कार्ड, ईएसआई कार्ड, वर्दी, सुरक्षा उपकरण आदि नहीं दिए हैं। मनमानी करके कभी भी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाता है। कोई कारण भी नहीं बताया जाता है। दुर्घटना के बाद भी संविदाकर्मियों की कोई सहायता नहीं की जाती है। कंपनी का सुपरवाइजर सूचना देने के बाद भी दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंचता। इसे लेकर कई बार ज्ञापन देने के बाद भी पीवीवीएनएल के अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। केवल नोटिस देकर अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा लगातार उत्पीड़न करने के विरोध में सभी संविदाकर्मी 17 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed