फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contract signed for nine buses, preparation to give consent letter to five

Meerut News: नौ बसों का हुआ अनुबंध, पांच का सहमति पत्र देने की तैयारी

Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Contract signed for nine buses, preparation to give consent letter to five
नौ बसों का हुआ अनुबंध, पांच को सहमति पत्र देने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। तमाम प्रयास के बावजूद रोडवेज प्रशासन सिर्फ नौ बसों का अनुबंध कर सका है। पांच बसों के अनुबंध का सहमति पत्र देने की तैयारी है। बावजूद इसके अफसरों का दावा है कि मार्च तक 300 बसों का अनुबंध कर लेंगे।
15 अक्तूबर को प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि रोडवेज में अब 75 फीसदी अनुबंधित और 25 फीसदी रोडवेज की बसें चलेंगी। निर्देश दिए थे कि रोडवेज अधिकारी निजी बसों को अनुबंध पर चलवाएं। अनुबंधित बसें सप्ताह में चार दिन लाभदायक मार्गों पर, दो दिन दूरदराज के क्षेत्र में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके चलते रोडवेज के अधिकारी निजी बसों को अनुबंध पर चलाने के लिए लगातार बैठक पर बैठक कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आ रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मेरठ परिक्षेत्र के अफसर अभी तक नौ बसों का ही अनुबंध कर सके हैं। जल्द ही पांच बस स्वामियों को अनुबंध का सहमति पत्र देने की तैयारी है। ऐसे में मार्च तक 300 बसें अनुबंध पर लगाना दूर की कोड़ी साबित हो रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा का कहना है कि अनुबंध के लिए लगातार टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मार्च तक 300 बसों को अनुबंध पर लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed